LPG Price Hike: दिवाली से पहले LPG सिलेंडर हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े दाम?

By My Gas Connection

नवंबर में दिवाली से पहले ही LPG (Liquid Petroleum Gas) cylinder की कीमतों में बदलाव होने से दिवाली का मजा कुछ किरकिरा कर देने वाला हो गया है। जब सारा देश फेस्टिव सीजन की धूम में है, वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी (LPG Price Hike) ने कई उद्योगों और व्यापारियों को परेशानी में डाल दिया। दिवाली के आसपास ज्यादातर परिवारों के लिए खर्चों का समय होता है, और LPG की कीमतों में वृद्धि से आम आदमी के बजट पर भी बोझ पड़ेगा।

लेकिन एक बड़ी राहत की बात यह है कि घरेलू उपयोग के लिए LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रक्षाबंधन से पहले अगस्त महीने में, सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में ₹200 की कटौती की थी, जो न केवल आम लोगों के लिए बड़ी राहत थी, बल्कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए भी सब्सिडी दोगुनी कर दी गई थी।

LPG Price Hike: दिवाली से पहले LPG सिलेंडर हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े दाम?
LPG Price Hike: दिवाली से पहले LPG सिलेंडर हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े दाम?

नई कीमतों की घोषणा:

1 नवंबर 2023 को, भारतीय आयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अपनी वेबसाइट पर घोषणा की, कि 19-किलोग्राम वाला कॉमर्शियल LPG सिलेंडर अब दिल्ली में ₹1,833, मुंबई में ₹1,785.50, कोलकाता में ₹1,943.00, और चेन्नई में ₹1,999.50 का होगा। यह बदलाव पिछले महीने की तुलना में काफी अधिक है, जब कीमतें कुछ ही शहरों में ₹300 से अधिक बढ़ गई थी।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें बेहाल:

फिलहाल, आम उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलोग्राम वाला LPG सिलेंडर विभिन्न शहरों में विभिन्न दरों पर उपलब्ध है: 14.2-किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वर्तमान में, दिल्ली में यह सिलेंडर ₹903, कोलकाता में ₹929, मुंबई में ₹902.50, और चेन्नई में ₹918.50 का मिल रहा है। यह राहत देने वाला है, विशेषकर जब सरकार ने पहले ही घरेलू LPG सिलेंडर पर ₹200 की छूट प्रदान की थी।

यह देखते हुए, यह स्पष्ट है कि भले ही कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि हुई हो, लेकिन घरेलू उपयोग के लिए LPG सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं। फिर भी इस तरह की कीमतों में वृद्धि, विशेषकर त्यौहारी सीजन के समय, आम लोगों के लिए चुनौतिपूर्ण होती है। यह न केवल खर्चों पर प्रभाव डालता है, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति को भी डामाडोल करता है।

यह खबर भी देखें: उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे 2 मुफ्त गैस सिलेंडर, करना होगा ये काम

Related Articles

हमारे Whatsaap चैनल से जुड़ें