घरों में उपयोग होने वाले रसोई गैस का वजन व ख़ाली सिलेंडर का वजन में कितना अंतर, धोखाधड़ी से बचें

By My Gas Connection

घरों में उपयोग होने वाले रसोई गैस का वजन व ख़ाली सिलेंडर का वजन में कितना अंतर, धोखाधड़ी से बचें

जब भी आप अपने गैस सिलेंडर को चेक करते हैं तो आपको महसूस होता है की आपके सिलेंडर का वजन कम है, आमतौर पर घरों में इस्तेमाल होने वाले सभी कंपनियों के गैस सिलेंडर का वजन एक समान होता है. आज हम आपको घरेलू गैस सिलेंडर के बारे में बताएंगे और इसके वजन और गैस की मात्रा की जांच कैसे करनी है वो भी बताएंगे।

सिलेंडर का वज़न और गैस की मात्रा

  1. गैस सिलेंडर का वज़न:
    • प्रत्येक सिलेंडर पर वज़न छपा होता है, जो सिलेंडर बनाते वक्त के समय प्रिन्ट किया जाता है। उदाहरण के लिए, एक सिलेंडर पर 15.5 किलोग्राम, 15.4 किलोग्राम या 15.6 किलोग्राम लिखा हो सकता है। यह वज़न सिलेंडर का खाली वज़न होता है।
  2. सिलेंडर में गैस की मात्रा:
    • घरेलू गैस सिलेंडर में 14.2 किलोग्राम गैस भरी जाती है। यह मानक मात्रा है और सभी कंपनियों द्वारा इसका पालन किया जाता है, चाहे वह भारत गैस हो, इंडियन ऑयल हो, या HP गैस हो।
  3. सिलेंडर का टोटल वज़न:lpg cylinder weight with gas
    • सिलेंडर का कुल वज़न = सिलेंडर का खाली वज़न + गैस की मात्रा। उदाहरण के लिए, अगर सिलेंडर का खाली वज़न 15.5 किलोग्राम है, तो कुल वज़न होगा 15.5 किलोग्राम + 14.2 किलोग्राम = 29.7 किलोग्राम।

कंफ्यूजन दूर करें

कई लोग इस बारे में कंफ्यूज रहते हैं कि गैस सिलेंडर में वास्तव में कितनी गैस होती है और उसका वज़न कितना होता है। सिलेंडर का वज़न थोड़ा बहुत बदल सकता है, लेकिन गैस की मात्रा हमेशा 14.2 किलोग्राम ही रहती है।

घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडर

घरेलू सिलेंडर के अलावा व्यावसायिक सिलेंडर भी होते हैं, जिनका उपयोग होटलों, रेस्टोरेंट्स और बड़े कार्यक्रमों में किया जाता है। ये सिलेंडर आमतौर पर घरेलू सिलेंडर से बड़े होते हैं और इनमें अधिक गैस भरी जाती है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
Also ReadLPG Gas Connection: 1 जून को बंद हो जाएगा गैस कनेक्शन, सब्सिडी भी नहीं मिलेगी! फटाफट करवा लें ये काम

LPG Gas Connection: 1 जून को बंद हो जाएगा गैस कनेक्शन, सब्सिडी भी नहीं मिलेगी! फटाफट करवा लें ये काम

गैस सिलेंडर का कुल वज़न और उसमें भरी जाने वाली गैस की मात्रा को सही तरीके से समझना चाहिए और किसी भी प्रकार की कंफ्यूजन से बचना चाहिए।

Also Readfree-domestic-gas-for-1-month

मुफ्त मिलेगी 1 महीने घरेलू गैस, 20 सितंबर से शुरू हो गई है योजना, क्या करना होगा जानें

Related Articles

Leave a Comment

हमारे Whatsaap चैनल से जुड़ें