भारत गैस सिलेंडर बुक करने का सबसे आसान तरीका: सिर्फ एक कॉल और सिलेंडर आपके घर, जानें पूरा प्रोसेस!

By Archana Badoni

भारत गैस ने अपने सभी LPG ग्राहकों की सुविधा को लेकर सिलेंडर की बुकिंग का प्रोसेस आसान कर दिया है। ग्राहक इंटरनेट और एप से भी घर बैठे ही बुकिंग कर सकते है तो IVRS के द्वारा केवल एक कॉल करके अपने LPG सिलेंडर की बुकिंग आसानी से करवा सकते है।

Book Bharat Gas Cylinder On Call
Book Bharat Gas Cylinder On Call

सिर्फ एक कॉल और सिलेंडर आपके घर

आज के समय में भारत गैस सिलेंडर (Bharat Gas) बुक करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। अब उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। सिर्फ एक फोन कॉल या मोबाइल के माध्यम से घर बैठे ही गैस सिलेंडर बुक किया जा सकता है।

फोन कॉल से भारत गैस सिलेंडर की बुकिंग

भारत गैस ने अपने ग्राहकों के लिए IVRS (Interactive Voice Response System) की सुविधा दी है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • इसके लिए आपको अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से 7718012345 पर कॉल करना होता है।
  • कॉल करने के बाद दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए आप आसानी से सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
  • बुकिंग सफल होने पर आपके मोबाइल पर एक कन्फर्मेशन मैसेज भी आ जाता है।

मोबाइल ऐप और वेबसाइट से भारत गैस सिलेंडर बुकिंग

जिन ग्राहकों के पास स्मार्टफोन हो तो वो Bharat Gas की आधिकारिक वेबसाइट या “Hello BPCL” ऐप के माध्यम से भी अपने गैस सिलेंडर की बुकिंग कर पाएंगे। एप से आपको बुकिंग के साथ-साथ डिलीवरी स्टेटस की भी ट्रैकिंग करने की सुविधा मिलेगी।

WhatsApp से सिलेंडर बुकिंग

  • भारत गैस के ग्राहक स्मार्टफोन में 1800224344 नंबर को सेव करें।
  • अपने व्हाट्सएप में ये नंबर ओपन करके “Hi|” टाइप करके सेंड करें।
  • चैट में मिल रहे ऑप्शन में से “Refill Booking” को चुने।
  • थोड़े मिनटों में आपकी गैस बुकिंग होगी और इसका मैसेज भी आएगा।

सिलेंडर की डिलीवरी का समय

सामान्यतः बुकिंग के बाद 2 से 3 दिनों के अंदर गैस सिलेंडर की डिलीवरी आपके घर तक हो जाती है। हालांकि, शहर और एजेंसी के अनुसार इसमें थोड़ा समय कम या ज्यादा हो सकता है।

इस तरीके की नई तकनीकों को गैस बुकिंग से जोड़कर भारत गैस ने अपने ग्राहकों को गैस बुकिंग को तेज, आसान और सुविधाजनक सेवा प्रदान करने की सफल कोशिश की है। अब ग्राहकों को इनका यूज करके अपने गैस बुकिंग के काम को सुविधाजनक तरीके से करना है।

Related Articles

हमारे Whatsaap चैनल से जुड़ें