
अगर आप भी रसोई गैस (LPG) सिलेंडरों की बुकिंग और डिलीवरी की देरी से परेशान हैं, तो आपके लिए एक बड़ी राहत की खबर है, अब आप पारंपरिक सिलेंडर के बजाय पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) का विकल्प चुन सकते हैं खास बात यह है कि अब आपको इसके लिए दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप घर बैठे मात्र 2 मिनट में अपने इलाके में इसकी उपलब्धता (Availability) चेक कर सकते हैं।
क्यों बढ़ रहा है PNG का चलन?
देश के कई हिस्सों में LPG सिलेंडरों की किल्लत और डिलीवरी से जुड़ी समस्याओं के बीच सरकार अब PNG पाइपलाइन नेटवर्क को तेजी से विस्तार दे रही है PNG न केवल सुरक्षित है, बल्कि यह सिलेंडर के मुकाबले सस्ती और चौबीसों घंटे उपलब्ध रहने वाली सेवा है।
ऐसे चेक करें अपने इलाके में PNG की उपलब्धता (Step-by-Step)
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके घर तक गैस पाइपलाइन पहुँच सकती है या नहीं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले अपने शहर की अधिकृत गैस वितरण कंपनी (जैसे दिल्ली-NCR के लिए IGL, मुंबई के लिए MGL, या Adani Total Gas) की वेबसाइट खोलें।
- होमपेज पर आपको ‘PNG Domestic’ या ‘New Connection’ का सेक्शन दिखेगा, वहां ‘Check Availability’ पर क्लिक करें।
- यहाँ आपको अपना राज्य, शहर और अपना PIN कोड डालना होगा।
- पिन कोड डालते ही आपके सामने उन इलाकों की लिस्ट आ जाएगी जहाँ पाइपलाइन बिछी हुई है। अपनी कॉलोनी या सोसाइटी का नाम सर्च करें।
- यदि ऑनलाइन जानकारी नहीं मिल पा रही है, तो आप कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके भी अपने एरिया का स्टेटस जान सकते हैं।
नया कनेक्शन लेने की प्रक्रिया
उपलब्धता सुनिश्चित होने के बाद आप इसी पोर्टल पर ‘Apply Online’ के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधार कार्ड, बिजली बिल या रेंट एग्रीमेंट जैसे दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन के बाद कंपनी की टीम सर्वे के लिए आपके घर आएगी और सफल सर्वे के बाद कनेक्शन लगा दिया जाएगा।
प्रमुख शहरों के मुख्य सर्विस प्रोवाइडर
- दिल्ली-NCR: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL)
- मुंबई: महानगर गैस लिमिटेड (MGL)
- गुजरात व अन्य: गुजरात गैस और अडाणी टोटल गैस
- अन्य क्षेत्र: इंडियन ऑयल (IOCL) और भारत गैस (BPCL)
जानकारों के मुताबिक, PNG अपनाने से न केवल सिलेंडर खत्म होने का डर खत्म होता है, बल्कि यह महीने के अंत में आपके बजट को भी संतुलित रखने में मदद करती है।











