LPG Connection Surrender: PNG कनेक्शन लेने के बाद जानें कैसे सरेंडर होगा पुराना LPG गैस कनेक्शन और सिलेंडर

By Archana Badoni

मिडिल ईस्ट के देशों में जारी सैन्य संघर्ष के कारण हमारे देश में कई जगहों पर LPG गैस सप्लाई में दिक्कत आई है। इससे कई लोगो को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच यह देखा गया है कि PNG गैस के ग्राहकों को ऐसी दिक्कत से राहत मिली है चूंकि ये ग्राहक LPG सिलेंडर का इंतजार नही करते है।

LPG Connection Surrender
LPG Connection Surrender

यह जान लेना जरूरी है कि नए नियमानुसार, यदि किसी के पास PNG कनेक्शन होगा तो उसको अपना LPG सिलेंडर नही रखना है। ऐसे में सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि ग्राहक इन दोनो कनेक्शन को एक साथ नहीं चला पाएंगे। इस तरह से दोनो (PNG और LPG) कनेक्शन रखने वाले लोगो को अपना LPG सिलेंडर सरेंडर करना जरूरी होगा।

सरकार के फैसले की वजह

इस सख्त फैसले के पीछे सरकार का उद्देश्य सिर्फ देशभर में गैस की सप्लाई को सुचारू तरीके से जारी रखना है। इस समय हमारे देश के काफी भागो में PNG गैस कनेक्शन की सुविधा बिल्कुल नही है। इस हालात में जो लोग PNG कनेक्शन के बावजूद LPG भी ले रहे हो तो ये जरूरतमंदों तक गैस की पहुंच को कम करता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

LPG सिलेंडर सरेंडर करना होगा

अब से सरकार के नए नियमानुसार जिन भी ग्राहकों के पास दोनो गैस कनेक्शन हो तो उनको अपना LPG सिलेंडर सरेंडर करना अनिवार्य होगा। यदि ऐसा नहीं किया गया तो भविष्य में इस सिलेंडर की रिफिलिंग मिलनी बंद हो जाएगी। अब ऑयल कंपनी और डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास भी गाइडलाइन आ गई है कि इस वर्ग के ग्राहकों को नए सिलेंडर और रिफिलिंग की सुविधा न दी जाए।

सिलेंडर सरेंडर करने का तरीका

सरकार के इस आदेश के बाद जिन भी ग्राहकों को अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करने की इच्छा हो तो वो ऑफलाइन तरीके से करे तो ही अच्छा है। इसके तहत अपने लोकल गैस एजेंसी में संपर्क करें और कर्मी से एक सिलेंडर सरेंडर फॉर्म प्राप्त करें। एजेसी कर्मी आपसे सिलेंडर और रेगुलेटर को वापस मांगेंगे जोकि आपने जमा करना है। यह सभी औपचारिकता पूरी हो जाने पर आपको अपना सिक्योरिटी डिपॉजिट भी मिल जायेगा।

LPG Surrender Agency
LPG Surrender Agency

Related Links

PNG Gas Connection: PNG कनेक्शन ऑनलाइन कैसे लें? पूरा प्रोसेस स्टेप by स्टेप देखें

LPG की किल्लत से हैं परेशान? घर बैठे 2 मिनट में चेक करें अपने इलाके में PNG की उपलब्धता; यहाँ देखें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

दो कनेक्शन रखना गैरकानूनी

इस तरह से जिन लोगो के पास PNG आ गया है तो उनको अपने पास LPG का कनेक्शन रखने की आवश्यकता नहीं है। ऐसा करना सरकार के निमानुसार अवैध भी है। तो अच्छा तो यही होगा कि सही वक्त पर अपना LPG सिलेंडर सरेंडर ही कर दिया जाए। इसके बाद यह गैस कनेक्शन सही उम्मीदवार तक पहुंच पाएगा।

Also Readसावधान! अगर आपके इलाके में है पाइपलाइन, तो कटेगा LPG कनेक्शन; सरकार ने जारी किया 90 दिन का अल्टीमेटम, देखें नया नियम

सावधान! अगर आपके इलाके में है पाइपलाइन, तो कटेगा LPG कनेक्शन; सरकार ने जारी किया 90 दिन का अल्टीमेटम, देखें नया नियम

Related Articles

गैस सलेन्डर बुकिंग नंबर

हमारे Whatsaap चैनल से जुड़ें