गैस एजेंसी के बाहर मच्छरदानी लगाकर सो रहे लोग! सिलेंडर के बदले मिल रहा सिर्फ OTP

By Archana Badoni

हमारे देश के बिहार राज्य के मोतिहारी जिले से LPG गैस को लेकर होने वाली एक परेशान करने वाली खबर आ रही है। इस खबर ने राज्य में गैस की व्यवस्था पर भी प्रश्न खड़े कर दिए है। इस जिले के पताही क्षेत्र में LPG सिलेंडर लेने की कोशिश में ग्राहकों ने घर को छोड़कर गैस एजेंसी के बाहर ही मच्छरदानी में सोते दिख रहे है। उनका कहना है कि ऐसे करके वो सुबह लगने वाली लाइन में शुरू में खड़े हो सकेंगे।

Motihari Bihar Gas Agency
Motihari Bihar Gas Agency

अब पताही क्षेत्र से आने वाली फोटो में साफ दिख रहा है कि वहां की गैस एजेंसी के बाहर एकदम शरणार्थी कैंप वाली स्थिति दिख रही है। जो भी ग्राहक मच्छरदानी रखते हो तो वो उसको रोड के किनारे ही टांगकर सो रहे है।

इसी बीच काफी लोग ऐसे भी है जोकि बिना मच्छरदानी के ही सोकर मच्छरों के डंक को झेल रहे है। ऐसे ही कुछ लोग अपने सिलेंडर की सुरक्षा के लिए खाली सिलेंडर लोहे की जंजीरों एवं ताले से बांध देते है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

सिलेंडर के लिए लोगो में परेशानी

अपने सिलेंडर की पहरेदारी करते हुए रोड पर रात बिताने वाले ग्राहकों को सबसे बड़ी दिक्कत टेक्निकल सिस्टम और डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम से हो रही है। काफी ग्राहकों की ये भी शिकायत है कि उनको अपने मोबाइल पर OTP तो मिलता है किन्तु गैस एजेंसी आने पर कर्मी स्टॉक समाप्त होने की बाते कहते है। लोगो के घरों के चूल्हे इन्हीं हालातो की वजह से ठंडे पड़े है और राते भी सड़को पर बीत रही है।

Related Links

LPG की किल्लत से हैं परेशान? घर बैठे 2 मिनट में चेक करें अपने इलाके में PNG की उपलब्धता; यहाँ देखें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

Also Readप्रधानमंत्री उज्ज्वला 2.0 के तहत लाखों महिलाओ को मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन, जानिए पात्रता और आवेदन

प्रधानमंत्री उज्ज्वला 2.0 के तहत लाखों महिलाओं को मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन, जानिए पात्रता और आवेदन

LPG Price Today: क्या आज फिर बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम? जानें दिल्ली से पटना तक 26 मार्च के ताज़ा रेट और सप्लाई का हाल

सिस्टम से लोगो की दिक्कत बढ़ी

जिला प्रशासन के पास भी ऐसे अव्यवस्था पर कंप्लेंट आने लगे है। इसी प्रकार से मोतिहारी क्षेत्र में भी LPG सिलेंडर की कालाबाजारी की सूचनाएं हेडलाइन बनने लगी है। यहां पर अधिक रेट पर सिलेंडर की बिक्री की भी खबर है। इसी बीच निम्न और मध्यवर्गीय ग्राहकों को सरकारी रेट पर गैस लेने में रोड पर सोना पड़ रहा है।

इस तरह की अव्यवस्था से क्षेत्र में गैस की कालाबाजारी करने वालो को ही मदद मिल रही है। किंतु एक आम ग्राहक को गैस जैसी मामूली चीज के लिए भयंकर मानसिक और शारीरिक परेशानी हो रही है।

Also ReadLPG Cylinder Booking: सस्ता सिलेंडर पाने के लिए तुरंत करें ये काम

LPG Cylinder Booking: सस्ता सिलेंडर पाने के लिए तुरंत करें ये काम

Related Articles

गैस सलेन्डर बुकिंग नंबर

हमारे Whatsaap चैनल से जुड़ें