भारत गैस कनेक्शन बंद कैसे करें

By My Gas Connection

अगर आप किसी दूसरे राज्य जा रहे हैं या फिर आप भारत गैस कनेक्शन का उपयोग नहीं करना चाहते हैं तो ऐसे में अगर आप अपने भारत गैस कनेक्शन को बंद करना चाहते हैं तो यह काम आप घर बैठे ही कर सकते हैं।

इसके लिए आपको भारत गैस की आधिकारिक वेबसाइट my.ebharatgas.com पर जाकर गैस एक कनेक्शन को बंद करने की प्रक्रिया को अपनाना होगा। आज इस आर्टिकल में हम आपको भारत गैस के कनेक्शन को बंद करने तथा डिपॉजिट की रकम को वापस हासिल करने के प्रक्रिया के बारे में बताएंगे इसलिए हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

close bharat gas connection
close bharat gas connection

भारत गैस कनेक्शन बंद कैसे करें?

अगर आप भी भारत गैस के कनेक्शन को बंद करना चाहते हैं, तो हम आपको आगे इसकी सम्पूर्ण प्रक्रिया बताएंगे जिसका अनुसरण कर आप आसानी से अपने भारत गैस कनेक्शन को बंद कर सकते हैं:

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • भारत गैस कनेक्शन बंद करने के लिए आपको सबसे पहले कम्पनी की आधिकारिक वेबसाइट my.ebharatgas.com पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको LPG Services का विकल्प दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना होगा।भारत गैस कनेक्शन बंद करने की प्रक्रिया
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको बाईं और Surrender Multiple Connection के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने click here का लिंक दिखेगा, आपको इस पर क्लिक करना होगा। How to Close Bharat Gas connection : भारत गैस कनेक्शन बंद कैसे करें
  • इसके बाद आपके सामने लॉगिन करने के लिए आएगा, इसमें आपको लॉगिन आईडी तथा पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करना होगा।
  • अगर आप इसमें पहले से रजिस्टर नहीं है तो आपको पहले इसमें रजिस्टर करना होगा एवं उसके बाद आपको लॉगिन करना होगा। bharat gas connection surrender application form
  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने कुछ जानकारियां दर्ज करने के लिए आएंगी आपको उन जानकारियों को दर्ज करना होगा।
  • आपको आपको सरेंडर करने का कारण पूछेगा आपको वो दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट करने के बाद आपके सामने सरेंडर रिक्वेस्ट आईडी आ जाएगी जिसे की आपने सेव करना है तथा अब आपको अपने वितरक से सम्पर्क करना है।
  • भारत गैस के कनेक्शन को बंद करते समय डिपॉजिट रूपए भी जरूर मांग लें।
  • इस प्रकार आप ऑनलाइन माध्यम से भारत गैस कनेक्शन बंद कर सकते हैं।

क्या भारत गैस कनेक्शन को बंद करते समय गैस और चूल्हा जमा करना अनिवार्य है?

जी हाँ ! भारत गैस कनेक्शन को बंद करते समय गैस और चूल्हा जमा करना अनिवार्य है।

भारत गैस कनेक्शन को बंद करते समय कितने रूपये रिफंड किए जाएंगे?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

भारत गैस कनेक्शन को बंद करते समय लगभग 1500 रूपये राशि रिफंड की जाएगी, यह राज्यों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।

भारत गैस कनेक्शन को बंद कैसे करूँ?

भारत गैस कनेक्शन को बंद करने के लिए आपको भारत गैस की आधिकारिक वेबसाइट my.ebharatgas.com पर जाकर आवेदन करना होगा एवं अपने वितरक को सिलेंडर और प्रेशर रेगुलेटर सौंप सकते हैं। 

Related Articles

हमारे Whatsaap चैनल से जुड़ें