भारत सरकार की तरफ से देशभर में LPG गैस का नेटवर्क बढ़ाने और एक ही किस्म के ईंधन की निर्भरता को समाप्त करने के प्रयास हो रहे है। इस कोशिश में एक नई पॉलिसी भी आई है जिसके तहत PNG की पूर्ति वाले भागो में LPG गैस कनेक्शन को बंद कर सकते है यदि नागरिक PNG कनेक्शन को नही लेते है।

सरकार इस फैसले को मध्य पूर्व में जारी युद्ध के हालात से ग्लोबल तेल की सप्लाई में आ रही परेशानी की वजह से ले रही है। अब सरकार को PNG घरेलू और कमर्शियल यूज के मामले में अधिक विश्वसनीय लगने लगा है। देश के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की तरफ से इसी साल इसका आदेश पारित हो चुका है।
सरकार का यह भी मत है कि PNG कनेक्शन में लगातार गैस की आपूर्ति होती रहती है और बार-बार सिलेंडर को रिफिल करने की जरूरत नहीं रह जाती है। PNG कनेक्शन से ऊर्जा की सेफ्टी में वृद्धि होती और सिलेंडर की आपूर्ति से जुड़ी कई दिक्कते भी खत्म होगी।
PNG कनेक्शन लेने का तरीका जाने
- सबसे पहले आपने अपनी लोकल गैस कंपनी (जैसे IGL या MGL) की वेबसाइट को ओपन करना है।
- यहां पर “New PNG Connection” सेक्शन में जाना है।

- अगले पेज में आपने “Private Property” कनेक्शन को चुनना है।

- अब आपने अपनी डिटेल्स और एड्रेस को दर्ज करना है।

- मांगे जा रहे जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड, पता प्रमाण आदि को अपलोड करें।
- निर्धारित जरूरी फीस भी भर दें।
- अपने फॉर्म को सबमिट करके अपना रेफरेंस नंबर (या कस्टमर आईडी) को लिख लें।
- अब कंपनी आपकी डिटेल्स और डॉक्यूमेंट्स की चेकिंग के बाद कनेक्शन लगने की तारीख दे देगी।
कंपनी की तरफ से पाइप फिटिंग और गैस चूल्हे की सुविधा दे देने पर गैस की सप्लाई भी मिलने लगती है। इसके बाद ग्राहक को सिर्फ महीने वाले बिल को देना होगा।
PNG कनेक्शन में जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- एक पहचान पत्र जैसे आधार, पैनकार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या डीएल।
- एक एड्रेस प्रूफ जैसे बिजली का बिल, BSNL का बिल, रेंट एग्रीमेंट, राशन कार्ड या प्रोपर्टी के टैक्स पर्ची।
- मालिकाना अधिकार का प्रूफ – प्रोपर्टी के कागजाद, सोसायटी का लेटर, शेयर सर्टिफिकेट या टैक्स की पर्ची।
- किराएदार होने पर मकान के मालिक से NOC और उनके डॉक्यूमेंट्स।
PNG कनेक्शन के फायदे जाने
- इसमें सिलेंडर के खत्म होने का डर नही चूंकि 24 घंटे कनेक्शन चालू रहेगा।
- यह कनेक्शन आम LPG गैस सिलेंडर से 15-20 प्रतिशत सस्ती है।
क्या PNG और LPG साथ रख सकते है
जी हां, कोई भी PNG के साथ एक LPG कनेक्शन भी रख सकता है। ऐसे में रोजाना की जरूरत में PNG और अन्य कंडीशन में LPG सिलेंडर यूज करना होगा।
PNG और LPG में से कौन सस्ता
वैसे तो PNG ही सस्ता रहता है चूंकि इसमें आप जितनी गैस यूज करेंगे उसके हिसाब से ही बिल आएगा। वही LPG में मामले में हर बार पूरे सिलेंडर को खरीदने की जरूरत पड़ती है। ऐसे LPG का खर्च थोड़ा ज्यादा होता है।
Related Links
LPG बुकिंग में दिक्कत हो तो यह करें
- आपने मोबाइल एप, वेबसाइट, SMS या हेल्पलाइन से बुकिंग करनी है।
- अपने लिंक मोबाइल नंबर को एक्टिव रखे।
- अपनी गैस एजेंसी से कॉन्टैक्ट करें।
सरकार की यह PNG पॉलिसी देश में गैस उपयोग को लेकर अहम और बड़ा कदम है जोकि आने वाले समय में लोगो को ज्यादा सुविधा प्रदान करने वाला सिद्ध होगा।














