गैस बुकिंग के लिए लाइन में लगने की टेंशन खत्म! घर बैठे चुटकियों में सिलेंडर बुक करने के 5 बेस्ट तरीके।

By Archana Badoni

आज के समय में सभी लोग बगैर लंबी लाइन में लगे अपना काम करना चाहते है। पहले LPG सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ता था इन अब गैस कंपनियां कई सुविधाएं दे रही है। गैस सिलेंडर बुक कराने के लिए गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं रह गई है।

Book Gas Best Method
Book Gas Best Method

सरकारी तेल कंपनियों ने अपने ग्राहकों को घर बैठे ही मोबाइल या इंटरनेट की मदद से कुछ ही मिनटों में गैस सिलेंडर बुकिंग का ऑप्शन दिया हैं। ऐसे समय की बचत होती है और लंबी लाइन में लगने की परेशानी भी नहीं होती। आज आपको बताते हैं कि घर बैठे सिलेंडर बुक करने के 5 सबसे आसान तरीके कौन से है।

गैस बुकिंग के लिए 5 बेस्ट तरीके

1. फोन कॉल (IVRS) के जरिए सिलेंडर बुकिंग

सिलेंडर बुकिंग का सबसे आसान तरीका IVRS कॉल सिस्टम है। इसमें आपने अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से गैस कंपनी के बुकिंग नंबर पर कॉल करना है। कॉल करने के बाद ऑटोमेटिक वॉयस निर्देशों का पालन करके आप आसानी से सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

बुकिंग पूरी होने के बाद आपके मोबाइल पर कन्फर्मेशन मैसेज आ जाता है। यह तरीका उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं होती।

2. मोबाइल ऐप से गैस बुकिंग

आज लगभग सभी गैस कंपनियों के अपने मोबाइल ऐप उपलब्ध हैं। जैसे:

  • Indane Gas App
  • Hello BPCL App (भारत गैस)
  • HP Gas App

इन ऐप्स को डाउनलोड करके आप अपने गैस कनेक्शन को लॉगिन कर सकते हैं और सिर्फ एक क्लिक में सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही आप डिलीवरी स्टेटस और बुकिंग हिस्ट्री भी देख सकते हैं।

3. वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

अगर आपके पास कंप्यूटर या स्मार्टफोन है तो आप गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको:

Also Readघरेलू LPG सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में इतना फर्क क्यों होता है?

घरेलू LPG सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में इतना फर्क क्यों होता है?

  • गैस कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा
  • लॉगिन करना होगा
  • “Book Cylinder” विकल्प चुनना होगा

कुछ ही मिनटों में आपकी बुकिंग दर्ज हो जाती है और इसकी जानकारी आपको एसएमएस के जरिए मिल जाती है।

4. व्हाट्सएप के जरिए गैस बुकिंग

अब कई गैस कंपनियों ने व्हाट्सएप बुकिंग सेवा भी शुरू कर दी है। इसके लिए आपको कंपनी के व्हाट्सएप नंबर पर “BOOK” लिखकर भेजना होता है। इसके बाद कंपनी की ओर से मिलने वाले निर्देशों का पालन करके आप आसानी से गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। यह तरीका काफी आसान और तेज माना जाता है।

5. SMS के जरिए गैस सिलेंडर बुक करना

अगर आपके पास स्मार्टफोन नहीं है, तो आप SMS के जरिए भी गैस बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कंपनी के दिए गए फॉर्मेट में मैसेज भेजना होता है। मैसेज भेजने के बाद आपको तुरंत बुकिंग का कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाता है।

बुक सिलेंडर की डिलीवरी का टाइम

आम तौर पर गैस सिलेंडर बुक करने के बाद 2 से 3 दिनों के भीतर डिलीवरी आपके घर तक पहुंच जाती है। हालांकि, शहर, एजेंसी और मांग के अनुसार इसमें थोड़ा समय कम या ज्यादा हो सकता है।

सिलेंडर बुकिंग में जरूरी टिप्स

  • गैस कंपनी में रजिस्टर मोबाइल नंबर को अपडेट और रिचार्ज रखे।
  • बुकिंग करने पर अपने साथ रिफिल वाउचर/ ग्राहक नंबर जरूर रखे।
  • सिलेंडर का ऑनलाइन पेमेंट करने में ऑफिसियल एप या पोर्टल ही यूज करें।

आज के डिजिटल दौर में गैस सिलेंडर बुक करना बेहद आसान हो गया है। फोन कॉल, मोबाइल ऐप, वेबसाइट, व्हाट्सएप और SMS जैसे कई विकल्प उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इन सुविधाओं के कारण अब उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती और समय की भी काफी बचत होती है।

Also Readअपना गैस कनेक्शन कैसे चेक करे – जाने गैस कनेक्शन चेक करने की प्रक्रिया

अपना गैस कनेक्शन कैसे चेक करे – जाने गैस कनेक्शन चेक करने की प्रक्रिया

Related Articles

गैस सलेन्डर बुकिंग नंबर

हमारे Whatsaap चैनल से जुड़ें