क्या कभी खत्म हो सकती है पाइपलाइन वाली PNG गैस? जानें रसोई तक पहुँचने वाली गैस कहाँ से आती है

By Archana Badoni

हमारा देश विश्वभर में LPG गैस को आयत करने के मामले में चौथे नंबर पर आता है और अब देशभर में LPG की डिमांड भी बढ़ती जा रही है। बीते दिनों से अमेरिका-इजराइल-ईरान में जारी टेंशन की वजह से हार्मूज जलडमरूमध्य को करीबन ठप सा ही कर रखा है। यहां से ही विश्वभर को लगभग 20% LNG की सप्लाई हो पाती है। इसी कारण भारत में भी गैस की सप्लाई पर प्रभाव पड़ा है।

Piped PNG Gas
Piped PNG Gas

भारत में नेचुरल गैस को बनाने का काम देश के विभिन्न भागों एवं सागरीय भागो में स्थिति कई सेडीमेंटरी बेसिन से होता है। किंतु काफी कम लोगो को यह पता होगा कि PNG गैस कहां से आ रही है? और क्या ये खत्म भी हो जायेगी। तो आज के आर्टिकल में आपको इसी बात की जानकारी देते है।

घरेलू गैस में खाड़ी देशों की निर्भरता

वैसे भारत में भी LPG गैस का प्रोडक्शन हो रहा है किंतु घरेलू गैस का बड़ा भाग आयात ही करना पड़ रहा है। 2024-25 में भी हमारे देश में LPG की कुल खपत 3.13 करोड़ टन हुई वही अपने देश में केवल 1.28 करोड़ टन का ही निर्माण हो पा रहा है। अब जरूरी सप्लाई की पूरी को खाड़ी के देशों से पूरी हो रही है। अब खाड़ी देशों का संघर्ष और सुमुर्दी मार्गो के रुकने से गैस की आपूर्ति रुकती है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

PNG सप्लाई से समाधान मिलेगा

अभी देशभर में LPG सिलेंडर की दिक्कत के बीच पाइपलाइन वाली PNG (पाइप नेचुरल गैस) एक सुरक्षित और 24 घंटे सप्लाई देने वाला ऑप्शन बन चुका है। इसी बीच सरकार के नए आदेश के मुताबिक, देश के जिन भागो में PNG की सप्लाई होगी तो वहां पर 3 माह के अंदर LPG सिलेंडर की सप्लाई को बंद कर सकते है। ऐसे ग्राहकों पर PNG गैस को यूज करने पर बल मिल रहा है।

PNG गैस निर्यातक देश

PNG गैस के बनने में मुख्य घटक मीथेन (CH4) गैस होती है जोकि खासतौर से नेचुरल गैस के कुंए से मिलती है। भारत को कुल जरूरत का 50 फीसदी नेचुरल गैस को घरेलू सोर्स से उत्पादित करते है। अब बची हुई मांग की पूर्ति को LNG ( लिक्विड नेचुरल गैस) को अमेरिका, रूस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश से आयत करते है। इनको GAIL और दूसरी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां पाइपलाइन नेटवर्क की मदद से डायरेक्ट घरों तक पहुंचाते है।

Also ReadLPG Price Hike: 1 अगस्त की सुबह लगा बड़ा झटका! महंगा हो गया LPG सिलेंडर, नई दरें आज से ही लागू

LPG Price Hike: 1 अगस्त की सुबह लगा बड़ा झटका! महंगा हो गया LPG सिलेंडर, नई दरें आज से ही लागू

PNG गैस खत्म हो जाए तो!

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

वैसे तो PNG यानी पाइप्ड नेचुरल गैस के खत्म होने की संभावना है किंतु इसके खत्म होने की वजह LPG से अलग रहती है। ये गैस एक नेचुरल रिसोर्स होता है जोकि जमीन के नीचे से ही प्राप्त होती है। एक तय मात्रा में ही होने की वजह से नेचुरल गैस के रिजर्व समाप्त हो जाने से इसकी आपूर्ति बाधित हो जाएगी।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, जैसे विश्वभर में PNG गैस की खपत हो रही है तो भविष्य के 50 से 60 सालो में इसके सोर्स में कमी देखने को मिलेगी। किंतु नई टेक्नोलॉजी के द्वारा वैसे स्थानों से भी गैसे निकलने लगी है जिसमे पहले तक संभव नहीं था जैसे कि शैल गैस।

Piped PNG Gas 2026
Piped PNG Gas 2026

Related Links

LPG Connection Surrender: PNG कनेक्शन लेने के बाद जानें कैसे सरेंडर होगा पुराना LPG गैस कनेक्शन और सिलेंडर

PNG Gas Connection: PNG कनेक्शन ऑनलाइन कैसे लें? पूरा प्रोसेस स्टेप by स्टेप देखें

PNG के संभावित विकल्प भी

यदि नेचरल गैस के रिजर्व खत्म हो जाए तब भी लोगो को गैस की सप्लाई मिलेगी। वैज्ञानिकों ने बायोगैस और ग्रीन हाइड्रोजन को भी PNG वाले पाइपलाइन नेटवर्क से पहुंचाने की तैयारी कर दी है। कूड़े से निर्मित होने वाली बायोगैस को एक रेन्युएबल एनर्जी का सोर्स कहते है जोकि कभी खत्म नहीं होता।

Also Readइंडेन गैस बिल डाउनलोड कैसे करें – ऐसे इंडियन गैस बिल डाउनलोड करना हुआ आसान

इंडेन गैस बिल डाउनलोड कैसे करें – ऐसे इंडियन गैस बिल डाउनलोड करना हुआ आसान

Related Articles

गैस सलेन्डर बुकिंग नंबर

हमारे Whatsaap चैनल से जुड़ें