इंडेन गैस सिलेंडर का वजन

By My Gas Connection

इंडेन दुनिया में सबसे बड़े पैक्ड LPG ब्रांड्स में से एक है। इसे सुपरब्रांड्स काउंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा सम्मानित किया गया है। इंडेन एलपीजी गैस को 6 प्रकार के पैक या आकारों में बेचा जाता है, और ग्राहकों को डिलीवर किया जाता है। घरेलू इंडेन गैस सिलेंडर का वजन आमतौर पर 14.2 किलोग्राम और 5 किलोग्राम तक होता है।

इसके अतिरिक्त 19 किलोग्राम, 47.5 किलोग्राम और 425 किलोग्राम के जंबो सिलेंडर को औद्योगिक या वाणिज्यिक उपयोग में लाया जाता है। गैस से भरे सिलेंडर और खाली सिलेंडर का वजन अलग-अलग होता है। सिलेंडर का वजन कम होने पर आप इसकी शिकायत इंडेन गैस के टोल फ्री नंबर पर कर सकते हैं।

इंडेन गैस सिलेंडर का वजन कितना होता है
Indane Gas Cylinder Weight

इंडेन गैस सिलेंडर का वजन

इंडेन गैस घरेलू सिलेंडर में 14.2 किलोग्राम गैस होती है। इसके अतिरिक्त खाली इंडेन गैस का वजन अलग होता है। एक घरेलू उपयोग में लाये जाने वाले खाली इंडेन गैस सिलेंडर का वजन 15.3 किलोग्राम से 16 किलोग्राम तक होता है। हाल ही में इंडेन ने 5 किग्रा और 10 किग्रा के ट्रांसलूसेंट लुक के फाइबर कम्पोज़िट के बने सिलेंडर को लांच किया है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

गैस से भरे गए घरेलू उपयोग में लाये जाने वाले सिलेंडर का कुल वजन 29.5 होता है। आपको नया सिलेंडर लेते समय यह ध्यान रखना जरूरी है कि सिलेंडर का कुल वजन 29.5 किलोग्राम है या नहीं। हर सिलेंडर के ऊपरी हिस्से में उसका वजन लिखा हुआ होता है। यदि खाली सिलेंडर का वजन 16 किलोग्राम है, तो आपके इस सिलेंडर का वजन 30 किलो 200 ग्राम होगा। यदि इससे कम का वजन है तो इस मामले में आप इसकी शिकायत ऑनलाइन या टोल फ्री नंबर 1800-2333-555 पर कर सकते हैं।

इंडेन गैस सिलेंडर वजन

  • सभी ग्राहकों को हमेशा सिलेंडर को तोलकर ही लेना चाहिए। LPG गैस सिलेंडर की चोरी के मामले अकसर आते रहते हैं।
  • यदि आप जागरूक नहीं होंगे तो आप भी इस ठगी का शिकार होते रहेंगे।
  • गैस गोदाम में सिलेंडर वजन करने के लिए तराजू या वजन नापने की मशीन लगी होती है।
  • आप यदि अपने गैस सिलेंडर का वजन जानना चाहते हैं तो आप इसकी डिलीवरी लेते समय इसका वजन अवश्य कराएं।
  • शहर के कुछ इलाकों में एक सिलेंडर से गैस की चोरी करके दूसरे सिलेंडर में भर दी जाती है। इस गैस को निकलकर नया सिलेंडर तैयार किया जाता है, और इसे ब्लैक में बेचा जाता है।
  • आप इस प्रकार की शिकायत MYlpg की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके कर सकते हैं।

घरेलु इंडेन LPG गैस सिलेंडर का वजन

घरेलू खाली सिलेंडर का वजन (Indane Gas Cylinder Weight)15.3 किलोग्राम
गैस का वजन14.2 किलोग्राम
LPG सिलेंडर का कुल वजन29.5 किलोग्राम

इंडेन/ इंडियन गैस सिलेंडर का वजन कितना होता है?

आमतौर पर घरेलू गैस सिलेंडर में 14.2 किलोग्राम गैस होती है। घरेलू गैस का कुल वजन 29.5 किलोग्राम होता है। जिसमें से 15.3 किलोग्राम खाली सिलेंडर का वजन और 14.2 किलोग्राम गैस का वजन होता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

औद्योगिक या वाणिज्यिक उपयोग में लाये जाने वाले Indane Gas Cylinder का वजन कितना होता है?

19 किलोग्राम, 47.5 किलोग्राम और 425 किलोग्राम के जंबो सिलेंडर को औद्योगिक या वाणिज्यिक उपयोग में लाया जाता है।

सिलेंडर का वजन कैसे पता करें?

सिलेंडर का वजन सिलेंडर के ढक्कन या सिलेंडर के ऊपरी हिस्से में लिखा होता है। आप इसे अपने सिलेंडर के ऊपरी हिस्से में देख सकते हैं।

खाली सिलेंडर का वजन कितना होता है?

खाली सिलेंडर का वजन 15.3 किलोग्राम होता है।

Related Articles

हमारे Whatsaap चैनल से जुड़ें