Jumbo LPG सिलेंडर: एक ही सिलेंडर से तैयार होगा पूरी बारात का खाना

By My Gas Connection

Jumbo LPG सिलेंडर: एक ही सिलेंडर से तैयार होगा पूरी बारात का खाना
Jumbo LPG सिलेंडर

क्या आपके घर में शादी-समारोह या अन्य कोई समारोह होने वाला हैं। उस विशेष अवसर पर आपके घर हजारों लोग आने वाले और आप सोच रहे होंगे कि इतने सारे लोगों के लिए एक साथ खाना कैसे तैयार होगा। बड़े प्रोग्राम होने पर कई सिलेंडर चाहिए होते हैं और इतनी जल्दी सिलेंडरों का इंतज़ाम करना बहुत मुश्किल हो जाता है।

लेकिन अब आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि Indian Oil आपके लिए लेकर आए है -Jumbo LPG सिलेंडर। शादी -ब्याह जैसे बड़े आयोजनों के लिए इंडियन ऑयल कम्पनी ने पेश किया है 425 किलो का Jumbo Cylender, जिससे एक बारी में ही हजारों लोगों के लिए खाना बनाया जा सकता है। तो आइए जानते है इस खास Jumbo LPG सिलेंडर के बारे में।

Indian Oil’s Company Special offer

हर घर में कभी न कभी बड़े समारोह जैसे -शादी, भंडारा, पार्टी और अन्य बड़े प्रोग्राम होते है, जिसमें सबसे बड़ी चुनौती होती है खाना बनाना और सबसे लिए पर्याप्त होना। सभी मुसीबतों को दूर करने के लिए सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल ने Jumbo Cylinder की शुरुआत की है। जिसकी खास बात ये है कि एक ही जंबो सिलेंडर से हजारों लोगों के लिए खाना पकाया जा सकता है। यानी कि अब आपको कई सिलेंडर की व्यवस्था, गैस की कमी और बार -बार सिलेंडर बदलने की परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा। पार्टी में हजारों लोग क्यों न हो फिर भी एक पूरे सिलेंडर की खपत नहीं होगी।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Jumbo LPG सिलेंडर की खासियत और वजन

इसे भी जानें : भरा हुआ LPG गैस सिलेंडर घर में कितने टाइम तक रख सकते हैं

Jumbo LPG सिलेंडर की खासियत और वजन

सरकार ने लोगों की जरूरत के अनुसार मार्केट में 5 किलो, 14 किलो और उससे बड़े 19 और 47.5 किलोग्राम सिलेंडर की सुविधा उपलब्ध की है। लेकिन अब इंडियन ऑयल ने “जंबो एलपीजी सिलेंडर” पेश करके कई बड़ी समस्याओं को हल किया है। इस सिलेंडर का वजन 425 किलोग्राम है, जो कि अब तक का सबसे बड़ा सिलेंडर है। Jumbo सिलेंडर में 30 सामान्य सिलेंडरों के बराबर गैस भरी हुई है।

Jumbo LPG सिलेंडर

जंबो सिलेंडर कितने शहरों में उपलब्ध है ?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इस खास जंबो सिलेंडर की शुरुआत कानपुर में की गई थी, जिसके बाद इसे कुछ चुनिंदा शहरों में उपलब्ध करा दिया है। इंडियन ऑयल कम्पनी बहुत जल्दी इसे पूरे देश में उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। अभी केवल इन शहरों में Jumbo सिलेंडर उपलब्ध है: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, पुणे, सूरत, कानपुर।

  • कोलकाता
  • बेंगलुरु
  • हैदराबाद
  • अहमदाबाद
  • पुणे
  • सूरत
  • कानपुर

जंबो सिलेंडर से संबंधी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इंडियन ऑयल की ऑफिसियल वेबसाइट https://iocl.com/ पर जा सकते है इसके अलावा कस्टमर केयर नंबर 1800-233-3535 पर कॉल कर सकते हैं।

Related Articles

हमारे Whatsaap चैनल से जुड़ें