घरेलू LPG गैस के फायदे और नुकसान

By My Gas Connection

आप सभी यह तो जानते होंगे की घरेलू गैस यानी के LPG एक ऐसा विषय है, जिसके ऊपर देश भर में चर्चा होती रहती है। इसके बारे में अधिकतर बहस का कारण इसकी बढ़ती व घटती कीमत होती है। परन्तु कई बार लोग इसकी सुरक्षा एवं लाभ और नुकसान के ऊपर भी बहस करते है।

कई लोगों का यह मानना है की यह गैस सुरक्षित एवं किफायती है। लेकिन कई लोगों का यह भी कहना है की यह खतरनाक एवं काफी महंगी है। तो आखिर घरेलू LPG गैस के फायदे और नुकसान क्या है?

घरेलू LPG गैस के फायदे और नुकसान
घरेलू LPG गैस के फायदे और नुकसान

घरेलू LPG गैस क्या है ?

LPG गैस को घरेलू गैस के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस गैस का उपयोग अधिकतर घरेलू तौर पर किया जाता है। LPG का पूरा नाम Liquified Petroleum Gas है। आपको बता दे की यह गैस एक प्रकार का ईंधन है। जिसका उपयोग घरों में खाना पकाने या गर्म करने के लिए किया जाता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

आप सभी को यह भी बता दे की इस गैस को तरल रूप में संगृहीत किया जाता है। यह गैस ब्यूटेन और प्रोपेन का मिश्रण होती है। LPG गैस का उपयोग खाना पकाने, हीटिंग और कुछ वाहनों में ईंधन के रूप में भी किया जाता है। इस गैस का उपयोग भारत में अधिकतर खाना पकाने के तौर पर किया जाता है। यह खाना पकाने के लिए सबसे लोकप्रिय माना जाता है। वैसे तो खाना कई अन्य चीजों की मदद से भी बनाया जाता है। जैसे की – कोयला, लकड़ी आदि परन्तु इनके मुक़ाबले LPG के अधिक लाभ है।

घरेलू LPG गैस के फायदे और नुकसान

तो LPG के लाभ एवं नुकसान क्या हैं आइए जानते हैं:

LPG गैस के फायदे

  • सुरक्षित – आप सभी को यह बता दे की यह ईंधन एक सुरक्षित ईंधन है क्योंकि यह गैस लकड़ी या फिर कोयले आदि जैसी चीजों की तुलना में कम ज्वलनशील होता है। इसके साथ-साथ आपको यह भी बता दे की यह गैस सलेंडर में स्टोर की जाती है और सलेंडर में एक वाल्व लगी हुई होती है। जो की इस गैस को लीक होने से रोकता है। इसलिए यह गैस पूर्ण रूप से सुरक्षित है।
  • किफायती – आप सभी को यह बता दे की यह गैस अधिक महंगी नहीं है। क्योंकि अगर आप रोजाना लकड़ी या कोयले से खाना पकाएंगे तो आपको वह अधिक महंगा पढ़ेगा। इसलिए यह उनकी तुलना में महंगी नहीं है।
  • स्वच्छ गैस – LPG एक स्वच्छ गैस है, जिसके जलने पर न तो धुआं होता है और यह गैस लकड़ी एवं कोयले की तुलना में कम प्रदूषण होता है। इसलिए यह गैस पूर्ण रूप से स्वच्छ होती है।
  • सुविधा – इसका अन्य लाभ यह है की यह आपको कही भी आसानी से उपलब्ध हो सकती है। आजकल तो आप सभी को सलेंडर अपने घर पर ही उपलब्ध हो जाता है। जिसके लिए आपको अधिक परेशानी उठाने की आवश्यकता नहीं है।

LPG गैस के नुकसान

  • कीमत – इस गैस का उपयोग करने का सबसे बड़ा नुकसान है इसकी कीमत क्योंकि आये दिन इस गैस की कीमत बढ़ जाती। इसलिए यह इस गैस का मुख्य नुकसान है।
  • स्वच्छता – जैसा की हमने बताया है की यह गैस लकड़ी और कोयले की तुलना में काफी कम प्रदूषण करती है। परन्तु इससे प्रदूषण तो होता ही है। जिसके कारण प्रकृति को हानि भी पहुँचती है।
  • सुरक्षा – जैसा की हमने यह बताया है की यह गैस सिलिंडर में संगृहीत होती है और सिलिंडर में एक वाल्व लगी हुई होती है। जिससे गैस लीक नहीं होती है। परन्तु आपको बता दे की कई बार सलेंडर की वाल्व ख़राब हो जाती है। जिसके कारण गैस लीक होने का खतरा होता है। जिससे आग या फिर विस्फोट भी हो सकता है। इसलिए गैस का उपयोग सावधानीपूर्वक करना चाहिए
FAQs: घरेलू LPG गैस के फायदे और नुकसान

घरेलू LPG गैस के क्या फायदे हैं?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

LPG गैस साफ और धुंआ रहित जलती है, जिससे पर्यावरण के लिए कम हानिकारक है। यह तत्काल उपयोग के लिए तैयार होती है, जिससे खाना पकाने में समय की बचत होती है। इसका परिवहन और भंडारण आसान होता है।

घरेलू LPG गैस के क्या नुकसान हैं?

LPG गैस ज्वलनशील होती है, इसलिए इसके उपयोग में सावधानी बरतनी चाहिए। लीकेज होने पर यह आग और विस्फोट का कारण बन सकती है।

LPG गैस के उपयोग से पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ता है?

LPG गैस का उपयोग पर्यावरण के लिए अपेक्षाकृत कम हानिकारक है, क्योंकि यह कम कार्बन उत्सर्जन करती है और कोयला या लकड़ी की अपेक्षा साफ जलती है।

LPG गैस के उपयोग में किन सुरक्षा उपायों का पालन करना चाहिए?

LPG गैस के उपयोग में सुरक्षा उपायों में रेगुलेटर और पाइप की नियमित जांच, सिलेंडर को खुली और हवादार जगह पर रखना, और लीकेज की स्थिति में तुरंत उपाय करना शामिल है।

क्या LPG गैस सिलेंडर आर्थिक रूप से किफायती होते हैं?

हां, LPG गैस सिलेंडर आमतौर पर अन्य ईंधन स्रोतों की तुलना में आर्थिक रूप से किफायती होते हैं, क्योंकि वे अधिक कुशलता से जलते हैं और उनकी उपयोगिता अधिक होती है।

Related Articles

हमारे Whatsaap चैनल से जुड़ें