भरा हुआ LPG गैस सिलेंडर घर में कितने टाइम तक रख सकते हैं

By My Gas Connection

जब कभी हम लंबे समय के लिए कही चले जाते है या फिर जगह शिफ्ट कर लेते है तो ऐसे में हमें कुछ सामान वही रखना पड़ता है। लेकिन ये सामान कुछ समय के बाद खराब हो जाता है, और अगर आप LPG गैस सिलेंडर को घर पर रखकर चले जाते है तो उसका क्या हाल होगा। ये सवाल अकसर हर किसी के मन में उठता होगा। वैसे तो भरा हुआ सिलेंडर काफी लंबे समय तक रखने से कोई खतरा नहीं होता है, फिर भी सिलेंडर और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए आपको कुछ खास बातों को ध्यान रखना होगा। तो आइए जानते है भरा हुआ LPG गैस सिलेंडर घर में कितने टाइम तक रख सकते हैं।

भरा हुआ LPG गैस सिलेंडर घर में कितने टाइम तक रख सकते हैं
भरा हुआ LPG गैस सिलेंडर घर में कितने टाइम तक रख सकते हैं

सिलेंडर की आयु कितनी होती है ?

किसी भी गैस सिलेंडर को सही तरीके से इस्तेमाल न करने पर उसके फटने का खतरा रहता है। यदि आप LPG सिलेंडर का उपयोग नहीं कर रहे है तो उसे कई वर्षों तक घर पर रख सकते है। मगर आपको ये ध्यान रखना चाहिए कि उसकी आयु कितनी है। गैस सिलेंडर की सुरक्षा के लिए उसे 10 साल के बाद रिसाइकल किया जाता है। ताकि उसमें जंग लगने का खतरा न रहे और उपभोक्ता चिंतामुक्त होकर इसका उपयोग कर सकें।

यह भी देखें: घरेलू LPG गैस की सब्सिडी क्या है और कैसे मिलती है?

घर में कितने समय तक सिलेंडर रख सकते हैं ?

यदि सिलेंडर की स्थिति ठीक है तो उसे बहुत लंबे समय तक घर में रख सकते है। LPG गैस सिलेंडर को 30 साल तक घर पर रखा जा सकता हैं। हालांकि भारत में सिलेंडर की एक्सपायरी डेट 10 साल की होती है, और इसके बाद इसे जांच के लिए लाया जाता है। सिलेंडर की एक्सपायरी डेट होने और लंबे समय तक घर में रखने से सिलेंडर की गैस लीक हो सकती है, जो किसी के लिए सुरक्षित नहीं है। इसलिए हमें सिलेंडर को लंबे समय तक घर में रखने से बचना चाहिए।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

लेकिन लंबे समय तक सिलेंडर घर में रखने से पहले Gas Cylinder की Expiry Date जरूर चेक करें लें।

सिलेंडर की सुरक्षा के लिए क्या करें ?

यदि आप बहुत दिनों के लिए घर से बाहर जा रहे है तो सिलेंडर का रेगुलेटर निकालकर उसके ऊपर कैप की सील लगा लें ऐसा करने से सिलेंडर की हवा लीक नहीं होगी। LPG सिलेंडर को कभी भी पानी वाले स्थान या धूप वाले स्थान पर न रखे, धूप से वो जल्दी गरम होगा और पानी से उसमें जंग लगने का खतरा रहता है।

Related Articles

हमारे Whatsaap चैनल से जुड़ें