LPG Composite Cylinder: अब सिलेंडर से गैस चोरी करना होगा नामुमकिन! जानिए IOC का नया स्मार्ट सिलेंडर, कैसे मिलेगा कनेक्शन

By My Gas Connection

हर घर में खाना बनाने के लिए सिलेंडर का उपयोग किया जाता है, ऐसे में कई बाद गैस चोरी होने का डर बना रहता है। इसलिए अब भारतीय तेल कॉर्पोरेशन (IOC) ने कंपोजिट सिलेंडर (Composite Cylinder) को लॉन्च कर लिया है। इस सिलेंडर की खास बात ये है कि ये सामान्य सिलेंडर की तुलना में काफी हल्का और सुरक्षित भी है। यह सिलेंडर बहुत ही सुरक्षित और पारदर्शी है, जिससे गैस चोरी करना नामुमकिन होगा। तो आइए जानते है LPG Composite Cylinder कितने किलो में उपलब्ध है और कनेक्शन कैसे मिलेगा।

LPG Composite Cylinder

LPG कंपोजिट सिलेंडर जिसे स्मार्ट सिलेंडर भी बोला जाता है। वर्तमान समय में हो रहे गैस विस्फोट की समस्या को देखते हुए इसे ऐसा डिजाइन किया गया है कि इसकी गैस लीक भी न हो और गैस चोरी का भय भी न रहे। यदि आप नया सिलेंडर खरीदने का सोच रहे है तो कंपोजिट सिलेंडर बेहतरीन ऑप्शन है। क्योंकि ये दिखने में छोटा और आकर्षित है।

यह भी देखें: घरेलू LPG गैस की सुरक्षा के लिए क्या सावधानियां रखें?

इस सिलेंडर की कुछ विशेषताएं

  • ये Cylinder अन्य सिलेंडर की तुलना में काफी हल्का है, जिसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।
  • ये बेहद ही सुरक्षित है जिसके बारे में इंडियन ऑयल कारपोरेशन (Ioc) ने खुद इसकी जानकारी दी है, उसके अनुसार इस सिलेंडर की संरचना तीन लेयर से बनी होती है। सबसे अंदर की तरह ब्लो-मोल्डेड हाई-डेंसिटी पॉलीइथाइलीन ((HDPE) की लेयर उसके बाद पॉलीमर-रैप्ड फाइबर ग्लास (Fibre Glass) की परत और सबसे ऊपर की तरफ HDPE आउटर जैकेट फिट है।
  • इस सिलेंडर का कुछ हिस्सा पारदर्शी होगा, ताकि गैस के स्तर को देखा जा सकें।
  • इसके अतिरिक्त ये अन्य सिलेंडर की तुलना में बिल्कुल आधे है, जिस वजह से महिलाएं भी इसका प्रयोग आसानी से कर सकेगी और इसमें जंग भी नहीं लगता है।
  • यह स्मार्ट सिलेंडर IoT (Internet of Things) तकनीक से लैस है, जिसकी मदद से गैस के स्तर और उससे जुड़ी अन्य जानकारी को मोबाइल फोन पर आसानी से देख सकते है।
  • ये Cylinder आग में जलने पर भी नहीं फटते।
new launches LPG Composite Cylinder: अब सिलेंडर से गैस चोरी करना होगा नामुमकिन! जानिए IOC का नया स्मार्ट सिलेंडर, कैसे मिलेगा कनेक्शन
New Launches LPG Composite Cylinder

कितने में मिलेगा Composite Cylinder

ये सिलेंडर बेहद खूबसूरत होने के साथ-साथ आकर्षित भी है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिसे आप बाहर से ही पता लगा सकते हैं कि सिलेंडर में कितनी गैस बची हुई है। अगर आप ये स्मार्ट सिलेंडर खरीदना चाहते है तो मार्केट में 5 किलो और 10 किलो के LPG Composite Cylinder उपलब्ध है। 10 KG वाले घरेलू सिलेंडर पर सब्सिडी भी दी जाती है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

अगर आप गैस एजेंसी से 10 किलोग्राम का सिलेंडर खरीदते है तो आपको 3000 रुपये सिक्योरिटी जमा करनी होगी और 5 किलो वाले पर 2200 रुपये की सिक्योरिटी जमा करनी होगी। ये कीमत गैर सब्सिडी वाली कैटेगरी के लिए है। ये सिक्योरिटी राशि केवल एक बार जमा करनी होती है। वर्तमान समय में 10 किलो वाले सिलेंडर का दाम 721 रुपये है, हालांकि ये कीमत समय के साथ घटती -बढ़ती रहेगी।

नया गैस कनेक्शन कैसे मिलेगा ?

यदि आपके पास पुराना गैस सिलेंडर है तो आप इसे कंपोजिट सिलेंडर में बदल सकते है। पुराने सिलेंडर को जमा करके नए कंपोजिट सिलेंडर में तब्दील कर दिया जाएगा। इसके लिए आपको किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी बस सिक्योरिटी जमा करनी होगी।

इन कंपोजिट सिलेंडर का निर्माण गैस चोरी, आम जनता की सुरक्षा और सुविधा को देखकर बनाया गया है। यह सिलेंडर अभी कुछ ही शहरों में उपलब्ध है। IOC से संबंधी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट www.iocl.com पर विजित कर सकते है इसके अतिरिक्त IOC के टोल-फ्री नंबर 1800-233-3434 पर भी कॉल कर सकते हैं।

Related Articles

हमारे Whatsaap चैनल से जुड़ें