LPG सिलेंडर से हुई दुर्घटना में मिलेगा इतने लाख का बीमा कवर, जानिए कैसे किया जाता है क्लेम

By My Gas Connection

LPG गैस सिलेंडर का उपयोग घरों में खाना पकाने के लिए किया जाता है। LPG गैस एक ज्वलनशील पदार्थ है। जो की आग के संपर्क में आने पर आसानी से आग पकड़ लेता है। जिसके कारण आग भी लग सकती है और विस्फोट होने के कारण कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। हमारे देश में पिछले 5 सालों में 4082 दुर्घटनाएं ही चुकी है।

लेकिन क्या आप जानते हैं की LPG सिलेंडर से हुई दुर्घटना में आपको लाखों का बीमा कवर मिलता है? परन्तु आप सभी यह सोच रहे होंगे की आखिर कैसे? तो चलिए जानते हैं की गैस सिलेंडर से हुई किसी भी दुर्घटना में बीमा कैसे मिलता है और इसके लिए क्लेम कैसे करते हैं:

LPG सिलेंडर से हुई दुर्घटना में मिलेगा इतने लाख का बीमा कवर

कौन देता है बीमा ?

आपकी कोई भी छोटी से छोटी गलती किसी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकती है। तो अगर आप की किसी गलती के कारण कोई बड़ा गैस हादसा हो जाता है। तो उसके बाद आपको 40 लाख रुपये तक का दुर्घटना कवर मिलता है। अगर उस दुर्घटना में किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है। तो ऐसे में यह राशि 50 लाख हो जाती है। LPG गैस कनेक्शन लेने पर पेट्रोलियम कंपनियां ग्राहक को पर्सनल एक्सीडेंट कवर देती है। LPG गैस सिलेंडर के लीक होने पर ब्लास्ट हो जाते है। ऐसे में उन लोगों को आर्थिक मदद दी जाती है। इस बीमा के लिए पेट्रोलियम कंपनियों की बीमा कंपनियों के साथ साझेदारी रहती है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इन बातों का ध्यान रखे?

तो जब भी आप सिलेंडर लेने जाते है। तो आप सभी को हमेशा गैस सिलेंडर की Expiry Date चेक कर के ही खरीदना चाहिए। एक्सपाइरी डेट के साथ-साथ आपको कई अन्य चीजों का भी ध्यान रखना चाहिए। आपको गैस सिलेंडर चेक करना चाहिए की वह लीक तो नहीं है। बीमा का कवर केवल उन्हीं लोगों को मिल पाता है जिनके सिलेंडर का पाइप, गैस चूल्हा और रेगुलेटर आईएसआई (ISI) मार्क का होता है।

LPG सिलेंडर से दुर्घटना होने पर बीमा क्लेम कैसे करें?

तो अगर आप भी यह जानना चाहते है की LPG सिलेंडर से दुर्घटना होने पर बीमा क्लेम कैसे करें? तो इसके लिए हमने यहाँ पर जानकारी प्रदान की हुई है। जानने के लिए दी गयी जानकारी को ध्यान से पढ़े।

  • घटना की सूचना दें: सबसे पहले तो आपको तुरंत दुर्घटना की सूचना पुलिस और अन्य अधिकारियों को देनी होगी।
  • बीमा कंपनी को सूचित करें: इसके बाद, आपको बीमा कंपनी को घटना की सूचना देनी चाहिए।
  • दस्तावेज जमा करें: आपको बीमा कंपनी को निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे: दस्तावेजों में बताई गयी चीजें शामिल होनी आवश्यक है।
    • दुर्घटना की रिपोर्ट
    • अस्पताल से इलाज संबंधी दस्तावेज
    • संपत्ति की क्षति का प्रमाण
  • बीमा कंपनी का निरीक्षण: बीमा कंपनी का एक प्रतिनिधि घटनास्थल का निरीक्षण करेगा।
  • बीमा कंपनी का फैसला: बीमा कंपनी की जांच के बाद, कंपनी आपके क्लेम पर फैसला करेगी।

LPG सिलेंडर से दुर्घटना से बचने के लिए सावधानियां

तो आप भी यह चाहते होंगे की आपके घर में भी कभी इस प्रकार की दुर्घटना न हो। तो इसके लिए आपको कुछ सावधानियाँ बरतनी चाहिए। जिसके बारे में हमने आपको यहाँ पर जानकारी दी हुई है। दी गयी जानकारी को ध्यान से पढ़िए।

  • LPG गैस सिलेंडर को हमेशा सूखी और ठंडी जगह पर ही रखे।
  • LPG सिलेंडर को हमेशा सीधा रखिये।
  • LPG सिलेंडर को हमेशा बच्चों से एवं पालतू जानवरों से दूर रखिये।
  • LPG सिलेंडर को Regularly जांचें कि क्या कोई लीक या क्षति है।

Related Articles

हमारे Whatsaap चैनल से जुड़ें