Save LPG Gas with These Tips: जल्दी नहीं खत्म होगा सिलेंडर, रसोई गैस बचाने के 5 आसान तरीके

By My Gas Connection

Save LPG Gas with these Tips: एक महीना पूरा नहीं हुआ कि गैस सिलेंडर खाली हो गया, इस समस्या से सभी लोग परेशान हैं क्योंकि आज के समय में हर चीज की महंगाई आसमान छू रही है जिससे घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। साथ ही गैस सिलेंडर का दाम घटने के बजाय दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है जिससे लोग गैस सिलेंडर भरवाने में भी डरते हैं। लोग गैस सिलेंडर के जल्दी ख़त्म होने से बहुत ही ज्यादा परेशान हो गए हैं लेकिन चिंता ना करें हम यहाँ आपको रसोई गैस बचने के 5 आसान तरीकों के बारे में बताएंगे।

रसोई गैस बचाने के 5 आसान तरीके

क्या आपका सिलेंडर गैस जल्दी-जल्दी ख़त्म हो जाता है और आप बार-बार गैस सिलेंडर बदलने से परेशान हैं तो चलिए रसोई गैस बचाने के क्या-क्या तरीके हैं:

Save LPG Gas with these Tips: जल्दी नहीं खत्म होगा सिलेंडर, रसोई गैस बचाने के 5 आसान तरीके
  1. जब भी आप खाना बनाते हैं चाहे वह कोई सा भी बर्तन हो, हमेशा ढक कर खाना बनाएं क्योंकि ढक कर खाना जल्दी बनता है इससे आपके समय गैस की भी बचत होती है और समय की भी। इसके अतिरिक्त आप प्रेशर कुकर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं इसमें आप दाल, सब्जी आसानी से मिनटों में बना सकते हैं जिससे गैस की कम खपत होती है।
  1. ध्यान दें कभी भी गैस सिलेंडर पर गीले बर्तनों को ना रखें, क्योंकि अकसर लोग बर्तन पानी से धुलकर बिना पोंछें गैस पर चढ़ा देते हैं। इस कारण भी आपके गैस की खपत होती है। इसलिए गीले बर्तनों की बजाय सूखे बर्तन अथवा गीले बर्तन को किसी साफ़ सूखे कपड़े से पोंछकर ही आप गैस पर रखें।
  1. कई लोग बार-बार गैस को ऑन करके खाना बनाते रहते हैं जिससे उनका गैस जल्दी ख़त्म हो जाता है। बार-बार खाना बनाने के बजाय आप एक यह दो बार में ही दाल अथवा सब्जी बनाकर फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।

यह भी देखें: गैस सिलेंडर से गैस लीक हो रही है? क्या करें? क्या सावधानियां बरतें?

  1. यदि आप अपने गैस सिलेंडर की बचत करना चाहते हैं तो आप सामान्य बर्तनों के बदले नॉन स्टिक बर्तनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आप खाना आसानी और जल्दी बना सकते हैं क्योंकि इसमें बाकी बर्तनों के मुकाबले जल्दी खाना बनता है। इसके अलावा इसमें खाना जलने का भी कोई खतरा नहीं होता।
  1. अकसर हमें जल्दी हो अथवा हम किसी कार्य को भी आराम से कर रहें हैं, लेकिन कई लोग अधिकतर फ्रिज से निकला हुआ दूध, खाना एवं अन्य सामान सीधे ही गैस पर गर्म करने के लिए रख देते हैं। जिससे वह सामान गर्म होने में अधिक समय लगाता है क्योंकि वह बर्तन ठंडा है जिसे गर्म होने में समय लगेगा और फालतू में आपके गैस की खपत होने लगती है। ध्यान दें जब भी आप फ्रिज से कोई भी सामान अथवा बर्तन निकालते हैं तो उसे सामान्य कमरे के तापमान पर आने दें। इसके बाद ही आप गैस पर गर्म करने के लिए रख सकते हैं।

यदि आप इन तरीकों को सही से फॉलो करते हैं तो आपके घर में गैस सिलेंडर से गैस की खपत बहुत कम होगी तथा आप बहुत देर तक इसका उपयोग कर सकते हैं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Related Articles

हमारे Whatsaap चैनल से जुड़ें