घरेलू LPG गैस का उपयोग कहाँ-कहाँ किया जाता है?

By My Gas Connection

भारत में करीब 80% लोग घरों में खाना पकाने के लिए LPG गैस का उपयोग करते है। आज के समय में LPG गैस हमारे दैनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। जिस प्रकार से हमारे लिए बिजली महत्वपूर्ण उसी प्रकार से LPG गैस भी हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। वैसे तो आप सभी यह जानते होंगे की इस गैस का उपयोग अधिकतर लोग खाना पकाने के लिए करते है। या फिर घरेलू तौर पर इस गैस का उपयोग किया जाता है।

परन्तु ऐसा नहीं है, इसका उपयोग बहुत सी जगहों पर किया जाता है। क्या आप इसका उत्तर जानते है की आखिर घरेलू LPG गैस का उपयोग कहाँ-कहाँ किया जाता है? तो आइए जानते हैं:

घरेलू LPG गैस का उपयोग कहाँ-कहाँ किया जाता है?
घरेलू LPG गैस का उपयोग कहाँ-कहाँ किया जाता है?

यह भी देखें: घरेलू LPG गैस की सब्सिडी क्या है और कैसे मिलती है?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

घरेलू LPG गैस का उपयोग कहाँ-कहाँ किया जाता है?

LPG गैस एक बहुमुखी ईंधन है जिसका उपयोग कई कार्यों के लिए किया जा सकता है। घरेलू LPG गैस का उपयोग मुख्य तौर पर खाना पकाने एवं हीटिंग के लिए किया जाता है, लेकिन इसका उपयोग कई अन्य कार्यों के लिए भी किया जाता है।

  • खाना बनाने के लिए
    आप सभी यह तो जानते होंगे की इस गैस का अधिकतर उपयोग घरेलू तौर पर खाना पकने के लिए जाता है। भारत में आज के समय में करीब 80% लोग घरों में खाना बनाने के लिए करते है। केवल यह ही नहीं बल्कि दुनिया भर में इस गैस का उपयोग किया जाता है। क्योंकि यह गैस लड़की एवं कोयले की तुलना में अधिक सुविधाजनक है। इस गैस पर खाना पकाना काफी आसान है और काफी तेजी से इसपर कोई भी खाना बना सकता है।
  • पावर जनरेशन के लिए
    LPG का उपयोग पावर जनरेशन के लिए करने के लिए भी किया जाता है, इसे पहले एक गैस टर्बाइन में जलाया जाता है। आप सभी को यह बता दे की गैस टर्बाइन एक प्रकार का इंजन होता है। जो की गैस के दहन से उत्पन्न ऊर्जा का उपयोग करके बिजली पैदा करता है। LPG का उपयोग पावर जनरेशन के लिए करने के कई लाभ होते हैं। LPG एक स्वच्छ ईंधन है जो प्रदूषण को कम करने में मदद करता है।
  • प्रकाश व्यवस्था के लिए
    आप सभी को यह बता दे की LPG गैस का उपयोग प्रकाश व्यवस्था के लिए भी किया जाता है। ऐसा करने के लिए आपको गैस को लैंप में लगाना होगा। जिसकी मदद से वह आपको प्रकाश प्रदान कर सकेगा।
  • पानी गर्म करने के लिए
    आप सभी यह तो जानते होंगे की दुनिया भर में कई लोग नहाने के लिए ठन्डे पानी करते परन्तु कुछ लोग ऐसे भी जो गर्म पानी से नहाना पसंद करते है। तो आपको बता दे की गैस की मदद से पानी भी गर्म किया जा सकता है।
  • कार्बन ब्लैक और अन्य औद्योगिक उत्पादों का निर्माण:
    आप सभी को यह भी बता दे की LPG दो प्रकार की गैस का मिश्रण होती है। प्रोपेन एवं ब्यूटेन जिसकी मदद से LPG बनती है। इन गैस की मदद से कई औद्योगिक पदार्थ एवं कार्बोन ब्लैक से पदार्थों का निर्माण भी किया जा सकता है।
  • वाहनों में ईंधन के रूप में:
    जी हाँ दोस्तों आप सभी यह तो जानते ही है की आज के समय में आप भी वाहनों के ईंधन के तौर पर LPG गैस का उपयोग कर सकते है। आज के समय में ऐसे कई वाहन है जो की LPG की मदद से चल सकते है।

Related Articles

हमारे Whatsaap चैनल से जुड़ें