घरेलू LPG गैस की सब्सिडी क्या है और कैसे मिलती है?

By My Gas Connection

जैसा की आप सभी जानते होंगे की रसोई गैस यानी के LPG एक महत्वपूर्ण ईंधन है। भारत के अधिकतर घरों में खाना पकाने के लिए एवं कई अन्य घरेलू कार्य करने के लिए इसी ईंधन का उपयोग किया जाता है। आजकल LPG गैस की कीमतें दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है। जिसके कारण गरीबों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है, क्योंकि कई लोग अधिक दाम के कारण LPG गैस खरीदने में असमर्थ होते है। जिसके कारण उनको कई समस्याओं से जूझना पड़ता है।

परन्तु इसके लिए भी सरकार निवारण करती है। गरीबों के लिए सरकार LPG गैस खरीदने पर सब्सिडी प्रदान करती है। इस सब्सिडी के कारण देश के माध्यम वर्गीय परिवारों एवं गरीब परिवारों को काफी राहत मिलती है। परन्तु आज के समय में भी ऐसे कई लोग है। जिनको घरेलू LPG गैस की सब्सिडी के बारे में जानकारी नहीं है।

घरेलू LPG गैस की सब्सिडी क्या है और कैसे मिलती है?
घरेलू LPG गैस की सब्सिडी क्या है और कैसे मिलती है?

यह भी देखें: Indane Gas Price Today: इंडेन गैस सलेन्डर कितने का है ?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

घरेलू LPG गैस की सब्सिडी क्या है ?

भारत में सब्सिडी एक प्रकार की सरकारी योजना को कहा जाता है। जिसका लाभ देश के मध्य वर्गीय एवं गरीब परिवार के लोग उठा सकते है। आप सभी यह भी जान ले की सब्सिडी गरीब एवं माध्यम वर्गीय परिवारों को LPG गैस की अधिक कीमत से राहत देने के लिए प्रदान की जाती है। सब्सिडी यानी के इस सरकारी योजना के अंतर्गत सरकार LPG सिलेंडर की कीमतों के अंतर को सब्सिडी के रूप में गरीब परिवारों को प्रदान करती है। उसी को सब्सिडी कहाँ जाता है।

भारत में सब्सिडी की शुरुआत

आप सभी को यह भी बता दे की भारत में सब्सिडी की शुरुआत सन 1998 में की गयी थी। उस समय में भी सरकार ने LPG गैस पर सब्सिडी प्रदान की थी। उसके बाद समय-समय पर सब्सिडी की कीमत को बढ़ाया गया है।

इसके साथ-साथ आप सभी को यह बता दे की LPG सब्सिडी की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर की जाती है। जब-जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमत बढ़ती है। उसी के साथ-साथ सब्सिडी की कीमत भी बढ़ा दी जाती है। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में उसकी कीमत घटती है तो सब्सिडी की राशि भी घटा दी जाती है। आप सभी यह भी जान लीजिये की देश का हर व्यक्ति इस सब्सिडी का लाभ नहीं उठा सकता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

सब्सिडी प्राप्त करने के लिए भी कुछ पात्रता मापदंड तय किये गए है। जो व्यक्ति इन पात्रता मापदंडों को पूर्ण करता है केवल वह इस सब्सिडी का लाभ उठा सकते है। इनमें से एक मुख्य पात्रता यह है की केवल वह परिवार इसका लाभ उठा सकते है। जिनकी वार्षिक आय 10 लाख से कम हो। अन्यथा आप भी सब्सिडी के पात्र नहीं है।

सब्सिडी कैसे मिलती है?

तो अगर आप भी पात्रता को पूर्ण करते है और आप भी सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते है। तो आपको को अपने LPG सिलेंडर को खरीदते समय सब्सिडी के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए, उपभोक्ताओं को अपने आधार कार्ड, राशन कार्ड और बैंक खाते आदि जैसे दस्तावेजों की जानकारी देनी होगी। सब्सिडी का भुगतान सीधे उपभोक्ताओं के बैंक खातों में किया जाता है। उपभोक्ताओं को LPG सिलेंडर की कीमत का कुछ भाग भुगतान करना होता है। बाकी की राशि सब्सिडी के रूप में सरकार द्वारा भुगतान की जाती है।

सब्सिडी के लाभ

आप सभी यह तो जानते है की सब्सिडी के कारण गरीब परिवार एवं मध्यम वर्गीय परिवार को बहुत से लाभ होते है। आइए जानते हैं की LPG गैस पर मिलने वाली सब्सिडी से क्या फायदे मिलते हैं:

  • सब्सिडी के कारण गरीब परिवारों को LPG की अधिक कीमत से राहत मिलती है।
  • सब्सिडी प्रदान करने से देश भर में LPG गैस की खपत अधिक होती है।
  • सब्सिडी के कारण LPG की खपत बढ़ती है। जिससे देश एवं प्रकृति को भी लाभ होता है क्योंकि यह गैस लकड़ी एवं कोयले की तुलना में पर्यावरण को कम हानि पहुँचाती है।

Related Articles

हमारे Whatsaap चैनल से जुड़ें