LPG Cylinder Price: एक ही टैक्स, फिर भी अलग-अलग रेट? समझें गैस सिलेंडर की कीमत कैसे तय होती है

By My Gas Connection

LPG Cylinder Price: एक ही टैक्स, फिर भी अलग-अलग रेट? समझें गैस सिलेंडर की कीमत कैसे तय होती है

LPG Cylinder Price: गैस सिलेंडर के रेट दिन-प्रतिदिन घटते और बढ़ते रहते है और हर शहर के रेट्स और टैक्स भी अलग -अलग है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है एक ही सिलेंडर की कीमत हर शहर में अलग -अलग क्यों हैं? तो आइए विस्तार से जानते है एक गैस सिलेंडर पर सरकार कितना टैक्स वसूलता है और हर राज्य में रेट अलग -अलग क्यों होते है।

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के भाव वर्तमान में कम हो गए है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमतों में उतार -चढ़ाव का असर घरेलू Cylender की कीमतों पर पड़ता है। दिल्ली में अभी 19 किलोग्राम LPG सिलेंडर के दाम 1053 है और 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपये है। अन्य शहरों में ये कीमत अलग -अलग हो सकती है।

कितना टैक्स लगता है गैस सिलेंडर पर ?

सोशल मीडिया पर गैस सिलेंडर से जुड़ी कई बातें वायरल होती है जिसमें दावा किया जाता है कि रसोई गैस पर 50 % तक टैक्स राज्य सरकार द्वारा लगाया जाता है। लेकिन यह जानकारी पूरी तरह से गलत है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गैस सिलेंडर के दाम GST के अंदर आते है और पूरे देश में एक ही टैक्स लगता है। इन पैसों को केंद्र और राज्य सरकार के बीच बराबर बांटा जाता है। सभी शहरों के रसोई गैस पर 5% GST लगता है और इनमें से 2.5 % केंद्र के पास और 2.5% % राज्य सरकार के पास जाता है। राज्य सरकार रसोई गैस पर VAT (मूल्य वर्धित कर) नहीं लगती है। इसके विपरीत पेट्रोल पर लगाने वाला टैक्स जीएसटी के दायरे से बाहर होते है. जिसके कारण सभी राज्य सरकार अपनी मर्जी से VAT लगाते है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इसे भी पढ़े : घरेलू LPG गैस की सब्सिडी क्या है और कैसे मिलती है?

सिलेंडर के भाव अलग -अलग क्यों होते हैं ?

अब आप सोच रहे होंगे कि सब शहरों में जब टैक्स एक समान है तो सिलेंडर की कीमत अलग -अलग क्यों है। वो इसलिए क्योंकि हर राज्य में कमीशन और इस्टेब्लिशमेंट चार्ज एक समान नहीं होते है और ये चार्ज राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों जैसे – पहाड़ी क्षेत्रों में गाड़ी चलाने की कठिनाई, आदि पर निर्भर करता है। गैस एजेंसी से सिलेंडर को आपके घर तक पहुंचने में आने वाली लागत अलग-अलग राज्यों में भिन्न होती है क्योंकि ये राज्य की दूरी, परिवहन के साधन और ईंधन की कीमतों पर निर्भर करता है। कुछ राज्यों में रसोई गैस पर सुरक्षा जमा और अन्य शुल्क भी लगते है, जिस वजह से कीमत बदल जाती है। इसके अलावा कुछ राज्यों में गैस एजेंसी की संख्या अधिक होती है, जिसके कारण वे कम दाम पर एलपीजी सिलेंडर बेचते है।

सिलेंडर के रेट कैसे तय होते हैं ?

भारत में LPG सिलेंडर की कीमत दो मुख्य कारकों द्वारा निर्धारित की जाती है: पहला – भारत में LPG का आयात किया जाता है, इसलिए डॉलर में इसकी कीमत रुपये में कीमतों को प्रभावित करती हैं। यदि बाजार में रुपया कमजोर होता है तो LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ जाती है, भले ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमत स्थिर ही क्यों न हों। दूसरा – इन एलपीजी सिलेंडर की कीमतें सऊदी अरब के CP Aramco द्वारा तय की जाती हैं और ये रेट हर महीने अपडेट किया जाता है।

Related Articles

हमारे Whatsaap चैनल से जुड़ें