LPG Cylinder Facts: LPG सिलेंडर के नीचे छेद क्यों होते हैं? जानिए इसके कारण

By My Gas Connection

LPG Cylinder Facts: LPG सिलेंडर के नीचे छेद क्यों होते हैं? जानिए इसके कारण

हर घर में खाना पकाने के लिए गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता है, लेकिन क्या कभी अपने ध्यान दिया है कि सिलेंडर नीचे छोटे-छोटे क्यों होते है? कई लोगों के मन में ये सवाल जरूर उठा होगा कि आखिर इन छेदो का क्या काम हैं। यह छेद Cylinder की सुरक्षा के लिए ही होते है। आइए इसके पीछे का साइंस जानते है।

LPG सिलेंडर के नीचे छेद क्यों होते हैं?

सुरक्षा के लिए :

  • गैस सिलेंडर पर बने ये छेद जमीन की गर्मी से बचाते है। गर्मियों में या शादी-पार्टियों में ज्यादा खाना बनाने से तापमान काफी बढ़ जाता है, तब इन छेदों से ही पास होती है और सिलेंडर को अधिक गर्म होने से बचाता है। अधिक गर्मी की वजह से सिलेंडर फटने का डर बना रहता है।
  • लाल सिलेंडर में LPG (द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस) होती है, जो ज्वलनशील होती है। उसके तापमान को नियंत्रित रखने के लिए ये छेद मदद करते है।
  • ये छेद गैस को जमीन पर जमा होने से रोकती हैं और यह गैस हवा में फैल जाती है।

जल निकासी:

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • जमीन पर सफाई करते समय कभी -कभी सिलेंडर के नीचे चले जाता है, ये छेद पानी को बाहर निकलने में मदद करते हैं, और Cylender को खराब होने से बचाते है।
  • कभी -कभी सिलेंडर के नीचे पानी या अन्य तरल पदार्थ जमा होने के कारण जंग लगने का डर रहता है, जंग से आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। इन छेदों से हवा पास होती रहती है जिससे नमी नही होती।

LPG Cylinder Facts

इसे भी जानें: घरेलू LPG गैस सिलेंडर का रख-रखाव कैसे करें?

घरेलू सिलेंडर के नीचे छेद होने से बड़ी दुर्घटना होने से बचा जा सकता है। एलपीजी गैस बेहद ज्वलनशील होती है, जो गंधहीन गैस है यानी इसकी कोई गंध नही होती हैं। गैस एजेंसी द्वारा इन सिलेंडर में गैस रिसाव के खतरे को कम करने के लिए इसमें तेज गंध वाली इथाइल मरकैप्‍टन गैस मिलाई जाती है, ताकि गैस लीक होने पर इसका पता लगाया जा सकें।

Related Articles

हमारे Whatsaap चैनल से जुड़ें