नए गैस कनेक्शन के लिए जरूरी है ये सभी दस्तावेज, देखें पूरी लिस्ट

By Archana Badoni

यदि आपके पास अभी तक गैस कनेक्शन नहीं है और आप नया कनेक्शन लेने का सोच रहे हैं तो गैस कनेक्शन लेते समय आपको कई आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी। आज के समय में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से गैस कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन दोनों प्रक्रिया में आपको कई डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी। इन दस्तावेजों के बिना आप नया gas connection प्राप्त नहीं कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि नए गैस कनेक्शन के लिए किन -किन जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

नए गैस कनेक्शन के लिए जरूरी है ये सभी दस्तावेज, देखें पूरी लिस्ट
Gas Connection

पहले की तुलना में अब गैस सिलेंडर का उपयोग बहुत महत्वपूर्ण हो गया है, इसलिए नया कनेक्शन लेने से पहले बताए गए सभी दस्तावजों को तैयार कर लीजिए, ताकि आवेदन के समय किसी प्रकार की दिक्कत न हों।

नए गैस कनेक्शन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

नए गैस कनेक्शन के लिए आवेदन करते समय, आपको आईडी प्रूफ, फोटो और पते का प्रमाण जमा करना होगा। पते के प्रमाण के लिए आप पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पानी का बिल, राशन कार्ड, बैंक पासबुक इतने से किसी भी डॉक्यूमेंट्स को दिखा सकते हैं। वहीं आवेदक की पहचान के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड आदि दस्तावेजों को उपयोग कर सकते है। यदि आप किराए के मकान में रहते हैं, तो आपको किराये का एग्रीमेंट और मकान मालिक का पहचान प्रमाण जमा करना होगा।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
Also ReadLPG Cylinder Booking Tips: ऐसे करें बुकिंग सस्ते में मिलेगा गैस सिलेंडर

LPG Cylinder Booking Tips: ऐसे करें बुकिंग सस्ते में मिलेगा गैस सिलेंडर

सभी डॉक्यूमेंट्स की कॉपी करने के बाद उन्हें आवेदन फॉर्म में अटैच करके गैस एजेंसी में जमा कर लीजिए। एजेंसी द्वारा आपके दस्तावेजों की जांच होगी, सभी जानकारी सही होने पर कुछ दिनों में आपको नया गैस कनेक्शन मिल जाएगा।

Also ReadNew Gas Cylinder Rates - महिला दिवस पर 100 रुपये और उज्ज्वला योजना में 300 रुपये सस्ता हुआ सिलेंडर

New Gas Cylinder Rates - महिला दिवस पर 100 रुपये और उज्ज्वला योजना में 300 रुपये सस्ता हुआ सिलेंडर

Related Articles

Leave a Comment

गैस सलेन्डर बुकिंग नंबर

हमारे Whatsaap चैनल से जुड़ें