प्लास्टिक का LPG सिलेंडर! जानिए कितनी है कीमत, कहां मिलेगा

By My Gas Connection

हर दूसरे दिन एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ रहे हैं। कुछ जगहों पर घरेलू सिलेंडर की कीमत 1000 रूपये से ज्यादा हैं। इन बढ़ती कीमतों से आम नागरिक को काफी परेशानी हो रही है। इसलिए इन समस्याओं को कम करने के लिए सरकार ने कंपोजिट सिलेंडर (composite cylinder) को लॉन्च कर लिया है। इन सिलेंडर की कीमत एलपीजी सिलेंडर के मुताबिक काफी कम है और इनका उपयोग करना भी आसान है। प्लास्टिक के सिलेंडर धीरे -धीरे भारत में उपलब्ध हो रहे है और प्लास्टिक सिलेंडर होने की वजह से हल्के और अधिक सुरक्षित भी होते है।

प्लास्टिक का LPG सिलेंडर! जानिए कितनी है कीमत, कहां मिलेगा
प्लास्टिक का LPG सिलेंडर! जानिए कितनी है कीमत, कहां मिलेगा

कुछ समय पहले भारतीय ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने अपने डीलर कश्मीर गैस एजेंसी के माध्यम से 10 किलो वाले Composite Cylinder को लॉन्च किया। ये LPG सिलेंडर अभी सब जगह उपलब्ध नहीं हैं। कुछ चुनिंदा गैस एजेंसियों द्वारा बेचा जा रहा हैं।

कंपोजिट सिलेंडर (composite cylinder) की कितनी कीमत है ?

कई शहरों में प्लास्टिक के सिलेंडर फेवरेट हो गए है। क्योंकि ये सस्ते होने के साथ पारदर्शी भी हैं, ताकि पता लगा सकें की सिलेंडर में कितनी गैस बची हुई है। 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर की कीमत 835 रूपये हैं। ये कीमत सिलेंडर की कम्पनी और स्थान के अनुसार अलग -अलग हो सकती है। 5 किलोग्राम के कंपोजिट सिलेंडर लेने पर 2,500 रुपये से 3,000 रुपये की सिक्योरिटी जमा करनी होगी और 10 किलो पर 3,000 रुपये से 3,500 रुपये जमा करने हो सकते है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इसे भी पढ़े : सिंगल सिलेंडर को डबल सिलेंडर कनेक्शन में कैसे बदलें, जानें

Also Readघरों में उपयोग होने वाले रसोई गैस का वजन व ख़ाली सिलेंडर का वजन में कितना अंतर, धोखाधड़ी से बचें

घरों में उपयोग होने वाले रसोई गैस का वजन व ख़ाली सिलेंडर का वजन में कितना अंतर, धोखाधड़ी से बचें

बेहद आकर्षित और हल्का गैस सिलेंडर है ये

सामान्य सिलेंडर का वजन काफी अधिक होता है, जिस वजह से उसे कही ले जाना मुश्किल हो जाता है। इन Composite Cylinder की खास बात ये हैं कि इतना वजन बहुत कम होता है और दिखने में काफी अच्छे होते है। ये स्मार्ट सिलेंडर प्लास्टिक फाइबर से बनाए गए है, ताकि आग लगने का खतरा न रहे। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इसे ऐसा डिजाइन किया गया है कि इसमें आग नही लग सकती है। ये स्मार्ट सिलेंडर 5 किलो और 10 किलो में उपलब्ध है। आप अपनी जरूरत के अनुसार किसी का भी चयन कर सकते है। यदि आप कंपोजिट सिलेंडर लेना चाहते है तो पुराने एलपीजी सिलेंडर के बदले इसे आसानी से लें सकते है।

प्लास्टिक का LPG सिलेंडर कहां मिलेगा ?

हाल ही में, कंपोजिट सिलेंडर (composite cylinder) की सुविधा कुछ ही शहरों में उपलब्ध है। सभी गैस एजेंसियों पर उपलब्ध नहीं हो सकते हैं. आप अपने नजदीकी गैस एजेंसी से संपर्क करके प्लास्टिक के LPG सिलेंडर के बारे में पता कर सकते है और यदि वह बचते हैं, तो नए सिलेंडर के लिए भुगतान करना होगा। सिलेंडर के साथ -साथ आपको सुरक्षा वाल्व और रेगुलेटर भी दिया जाएगा।

Also ReadLPG Gas Rate 2024: अभी-अभी आई बड़ी खुशखबरी सस्ता हो गया गैस सिलेंडर, यहाँ देखें नए रेट

LPG Gas Rate 2024: अभी-अभी आई बड़ी खुशखबरी सस्ता हो गया गैस सिलेंडर, यहाँ देखें नए रेट

Related Articles

Leave a Comment

हमारे Whatsaap चैनल से जुड़ें