भारत में रसोई गैस (LPG) कहां से आती है? किन देशों से और देश में कहां-कहां से निकलती है आपकी रसोई की गैस? जानें

By Archana Badoni

भारत में हर साल रसोई गैस (LPG) की मांग में वृद्धि हो रही है। इस समय भी करीबन 31 मिलियन मीट्रिक टन से ज्यादा LPG की खपत हो रही है। भारत में रसोई गैस (LPG) का उपयोग लगभग हर घर में होता है। उज्ज्वला योजना के कारण भी एलपीजी का उपयोग बढ़ा है।

LPG Import in India
LPG Import in India

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारत में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस कहाँ से आती है? भारत अपनी जरूरत का पूरा LPG खुद नहीं बनाता और इसका बड़ा हिस्सा विदेशों से आता है।

भारत में LPG की मांग और उत्पादन

भारत दुनिया के सबसे बड़े एलपीजी उपभोक्ता देशों में से एक है। देश में हर साल लाखों टन एलपीजी की खपत होती है।
हालांकि भारत में कुछ मात्रा में एलपीजी का उत्पादन तेल रिफाइनरियों और प्राकृतिक गैस प्रोसेसिंग प्लांट्स से होता है, लेकिन भारत को अपनी जरूरत का लगभग 60% से अधिक LPG विदेशों से आयात करना पड़ता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

भारत किन देशों से LPG आयात करता है?

भारत मुख्य रूप से मध्य पूर्व (Middle East) और कुछ अन्य देशों से एलपीजी खरीदता है। प्रमुख देशों में शामिल हैं:

सऊदी अरब (Saudi Arabia)

भारत के लिए एलपीजी का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता सऊदी अरब है। यहां से बड़ी मात्रा में एलपीजी भारत के बंदरगाहों तक पहुंचती है।

Saudi Arabia LPG
Saudi Arabia LPG

कतर (Qatar)

कतर भी भारत को एलपीजी सप्लाई करने वाले प्रमुख देशों में शामिल है। यह देश प्राकृतिक गैस के बड़े भंडार के लिए जाना जाता है।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

यूएई से भी भारत को बड़ी मात्रा में एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पाद मिलते हैं।

कुवैत (Kuwait)

कुवैत भी भारत के लिए एलपीजी का एक महत्वपूर्ण निर्यातक देश है।

Also ReadIndane Gas Booking Status

इंडेन गैस बुक की है? जानें आपके घर तक सिलेंडर पहुंचने में आखिर कितने दिन लगेंगे, यहाँ चेक करें स्टेटस!

Kuwait LPG
Kuwait LPG

अमेरिका (USA)

हाल के वर्षों में भारत ने अमेरिका से भी एलपीजी आयात बढ़ाया है। इस तरह से अमेरिका अब एलपीजी का बड़ा निर्यातक बन चुका है।

Related Links

इंडेन गैस बुक की है? जानें आपके घर तक सिलेंडर पहुंचने में आखिर कितने दिन लगेंगे, यहाँ चेक करें स्टेटस!

छोटा सिलेंडर, बड़ा फायदा! जरूरत है कम, तो लें 5 किलो वाला गैस सिलेंडर! जानिए कैसे लें

भारत की प्रमुख LPG कंपनियां

भारत में रसोई गैस की सप्लाई मुख्य रूप से तीन सरकारी कंपनियों द्वारा की जाती है। ये कंपनियां एलपीजी का आयात, भंडारण और वितरण करती हैं:

  • इंडियन ऑयल (Indane Gas)
  • भारत पेट्रोलियम (Bharat Gas)
  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP Gas)

नए देशों से भी आयात के प्रयास

अब भारत अपनी LPG की निर्भरता में विविधता लाने की कोशिश कर रहा है। इसमें खाड़ी देशों के अतिरिक्त कुछ दूसरे देशों जैसे USA, कनाडा, नॉर्वे, अल्जीरिया और रूस जैसे देशों से भी LPG कार्गो को सेफ कर रह है।

भारत में रसोई गैस यानी एलपीजी का बड़ा हिस्सा सऊदी अरब, कतर, यूएई, कुवैत और अमेरिका जैसे देशों से आयात किया जाता है। हालांकि देश में कुछ मात्रा में एलपीजी का उत्पादन भी होता है, लेकिन बढ़ती मांग के कारण आयात जरूरी हो जाता है। आने वाले समय में सरकार ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों को बढ़ावा देकर इस निर्भरता को कम करने की कोशिश कर रही है।

Also ReadMMLBY: 24 लाख से अधिक महिलाओं को 450 रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर, आपको कैसे मिलेगा जानें

MMLBY: 24 लाख से अधिक महिलाओं को 450 रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर, आपको कैसे मिलेगा जानें

Related Articles

गैस सलेन्डर बुकिंग नंबर

हमारे Whatsaap चैनल से जुड़ें