भारत में गैस एजेंसी लेने की क्या प्रक्रिया है और इसमें कितना खर्च आता है?

By My Gas Connection

भारत में LPG गैस का उपयोग आमतौर पर घरेलू खाना पकाने और हीटिंग के लिए किया जाता है, आज के समय में भारत में करीब 80 से 90 प्रतिशत लोग घरों में खाना पकाने के लिए इसी गैस का उपयोग किया जाता है। यह गैस बाकी ईंधन की तुलना में सस्ती और किफायती एवं अधिक सुरक्षित भी होती है। साथ ही यह पर्यावरण के लिए भी कम हानिकारक है। जिसके कारण आज के समय में यह काफी लोकप्रिय हो चुकी है, इसी कारण, LPG गैस एजेंसी खोलना बिज़नेस के दृष्टिकोण से एक बेहतर विकल्प हो सकता है। क्योंकि आजकल इस गैस की डिमांड दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है। जिसको पूरा करने के लिए आप भी अपनी खुद की एक एजेंसी खोल सकते है।

भारत में गैस एजेंसी लेने की क्या प्रक्रिया है और इसमें कितना खर्च आता है?
भारत में गैस एजेंसी लेने की प्रक्रिया

कैसे मिलेगी गैस एजेंसी मन में सवाल है क्या?

अगर आप यह सोच रहे हैं की आखिर गैस एजेंसी मिलेगी कैसे और इसमें पैसा कितना लगेगा? तो इसमें आपको चिंता करने की कोई भी आवश्यकता नहीं है। यहाँ हम बताएंगे की भारत में गैस एजेंसी लेने की क्या प्रक्रिया है और इसमें कितना खर्च आता है?

भारत में गैस एजेंसी लेने की क्या प्रक्रिया है?

भारत में, 2014 के बाद से LPG गैस का उपयोग गाँव हो या शहर लगभग सभी जगह आम हो गया है, जिसका प्रयोग खाना पकाने और अन्य घरेलू कार्यों में किया जाता है। देश में LPG गैस की मांग इस हद तक है कि लगभग 80% घरों में इसका इस्तेमाल होता है। इस व्यापक उपयोग के कारण, LPG गैस एजेंसी खोलना एक मुनाफे का बिजनेस माना जा सकता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

यदि आप गैस एजेंसी खोलने के इच्छुक हैं, तो इसके लिए आवेदन प्रक्रिया को समझना महत्वपूर्ण है। आपको आवेदन करते समय कुछ महत्वपूर्ण जानकारी और दस्तावेजों की जरूरत होगी।

  • सबसे पहले तो आपको LPG Vitarak Chayan की वेबसाइट पर जाना होगा। या जिस कंपनी की एजेंसी आप खोलना चाहते है। आप चाहे तो आप उनके कार्यालय में जाकर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है।
  • उसके बाद आपको उस आवेदन पत्र में अपनी सभी आवश्यक जानकारी को भर देना होगा।
  • इसके बाद आप सभी को अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को जमा कर देना होगा।
  • इन सभी के बाद उस कंपनी के द्वारा उस आवेदक का कंपनी के द्वारा साक्षात्कार किया जाएगा। जिससे कंपनी आवेदक की योग्यता और अनुभव का मूल्यांकन किया जायेगा।
  • इस स्टेप के बाद आवेदक की सुरक्षा जांच की जाएगी और यह पता लगाया जायेगा की आवेदक का नाम किसी आपराधिक रिकार्ड्स में है या नहीं।
  • इसके बाद अगर आप इनकी सभी शर्तों को पूर्ण करते है और साक्षात्कार में सफल हो जाते है। तो कंपनी आपको गैस एजेंसी खोलने की परमिशन दे सकती है। जिसके बाद आप भी आसानी से गैस एजेंसी खोल सकते है।

भारत में LPG गैस एजेंसी के लिए सरकार निर्धारित मानदंडों के अनुसार, विशेष श्रेणियों को प्राथमिकता दी जाती है। सामान्य वर्ग के आवेदकों के लिए 50% आरक्षण होता है, इसके बाद अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के लोगों को भी आरक्षण प्रदान किया जाता है। स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व सैनिक, सशस्त्र बल, पुलिस सेवा, राष्ट्रीय खिलाड़ी और सामाजिक रूप से विकलांग व्यक्तियों को भी प्राथमिकता दी जाती है।

LPG डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए आवेदन की प्रक्रिया में, अखबारों में और LPG Vitarak Chayan पोर्टल पर नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। यदि किसी क्षेत्र में एक से अधिक योग्य आवेदक होते हैं, तो लकी ड्रॉ के माध्यम से एजेंसी आवंटित की जाती है।

गैस एजेंसी लेने के लिए शर्तें

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

तो अगर आप भी गैस एजेंसी खोलने के इच्छुक है। तो आप केवल तब ही गैस एजेंसी ले सकते है। जब इन शर्तों को पूरा करते होंगे। अन्यथा आप गैस एजेंसी खोलने में असमर्थ होंगे। इसलिए यहाँ पर पढ़िए क्या है शर्तें।

  • इस एजेंसी को खोलने के लिए आपकी आयु कम से कम 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आपका नाम किसी भी आपराधिक रिपोर्ट में नहीं होना चाहिए। तब ही आप एजेंसी खोल सकेंगे।
  • आवेदक कम से कम 10 कक्षा पास होने चाहिए।
  • अगर आप यह एजेंसी खोलना चाहते है तो इसमें निवेश करने के लिए आपके पास 15 लाख रुपये होने चाहिए। ये पैसा एलपीजी सिलेंडरों को स्टोर करने के लिए गोदाम और एजेंसी के कार्यालय बनवाने में खर्च होता है।
  • आवेदक के घर का कोई भी सदस्य आयल मार्केटिंग कंपनी में नहीं होना चाहिए।

गैस एजेंसी खोलने में कितना खर्चा आएगा ?

अब आप यह जानना चाहते है की आखिर गैस एजेंसी खोलने में कितना खर्चा आएगा। तो उसके लिए आपको बता दे की हर किसी कंपनी की गैस एजेंसी खोलने का खर्च अलग-अलग होता है। किसी भी कंपनी की गैस एजेंसी को खोलने के लिए कम से कम 15 से 20 लाख रुपये लगते है।

इस कीमत के साथ-साथ आपके पास गैस एजेंसी खोलने के लिए कुछ अन्य चीजों पर भी खर्चा करना होगा।

  • भवन निर्माण या किराया
  • भूमि का किराया या खरीद
  • कर्मचारियों का वेतन और भत्ते
  • उपकरण

क्या एलपीजी गैस एजेंसी के लिए विशेष श्रेणियों के लिए रिजर्वेशन है?

हां, भारत सरकार की नीति के अनुसार, LPG गैस एजेंसी के लिए विशेष श्रेणियों जैसे कि सामान्य, SC, ST, स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व सैनिक, सशस्त्र बल, पुलिस सेवा, राष्ट्रीय खिलाड़ी और सामाजिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के लिए आरक्षण और प्राथमिकता होती है।

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए आवेदन कैसे करें?

इसके लिए आमतौर पर अखबारों में नोटिफिकेशन जारी किया जाता है, और आप LPG Vitarak Chayan पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

गैस एजेंसी खोलने के लिए कितना पैसा लगता है?

गैस एजेंसी खोलने के लिए कम से कम 15 से 20 लाख रुपये का खर्चा हो सकता है, इसके अलावा, आपको अन्य उपकरणों जैसे कंप्यूटर और प्रिंटर के लिए भी खर्च करना पड़ सकता है।

क्या गैस एजेंसी खोलने के लिए कोई शैक्षिक योग्यता आवश्यक है?

हां, गैस एजेंसी खोलने के लिए आवेदक का कम से कम 10वीं कक्षा पास होना आवश्यक है।

गैस एजेंसी खोलने के लिए उम्र सीमा क्या है?

गैस एजेंसी खोलने के लिए आवेदक की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

क्या गैस एजेंसी खोलने के लिए खुद की जमीन होना जरूरी है?

गैस एजेंसी खोलने के लिए खुद की जमीन होना आवश्यक नहीं है, लेकिन अगर जमीन आपके नाम पर नहीं है, तो कम से कम 15 साल की लीज पर कोई जमीन होना जरूरी है।

Related Articles

हमारे Whatsaap चैनल से जुड़ें