घर पर जब भी आपका गैस सिलेंडर भरकर आता है तो आप उस पर लगी सील को तो जरूर चेक करते हैं लेकिन क्या आपने कभी भी उसके वजन के बारे में सोचा है? कई बार लोगों को ऑनलाइन डिलीवरी के बाद यह कंप्लेंट होती है कि सिलेंडर का वजन कम है, यानी कुछ हेर-फेर का मामला लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिलेंडर डिलीवरी के समय ही आप इस संदेह को ख़त्म कर सकते हैं और पता लगा सकते हैं कि इसमें कितनी गैस भरी है अथवा नहीं। इसके लिए आपको गैस डिलीवरी बॉय के पास रखी मशीन से ही गैस सिलेंडर का वजन तौल सकते हैं। परन्तु कई लोगों को केवल गैस पर खाना बनाना आता है इसके आलावा उन्हें खाली सिलेंडर अथवा भरे हुए सिलेंडर में कितना वजन है इन सब की जानकारी मालूम नहीं होती है। अगर आपको यह पता नहीं तो कोई बात नहीं हम आपको इस विषय पर सम्पूर्ण जानकारी बतांएगे। तो चलिए जानते हैं इस जानकारी के बारे में……
यह भी पढ़ें- Gas Cylinder and Pipe Expiry: गैस सिलेंडर और पाइप की भी होती है एक्सपायरी डेट! 2 मिनट में ऐसे चेक करें
सिलेंडर में कितनी भरी होती है गैस?
कई लोग कंफ्यूज रहते हैं कि खाली और घरेलू सिलेंडर का भार एक ही होता है तो आपको बता दें खाली सिलेंडर का वजन अलग होता है। घर पर आने वाले एक घरेलु सिलेंडर का वजन 14.2 किलोग्राम होता है। इसकी जानकारी आप सिलेंडर के ढक्कन पर देख सकते हैं। ऐसे में जब भी आप सिलेंडर लेते हैं तो 14.2 तथा खाली सिलेंडर के वजन को मिलकर वजन करें।
खाली सिलेंडर का क्या वजन होता है?
खाली सिलेंडर का क्या भार होता है इसकी जानकारी सभी को पता होनी चाहिए ताकि आप समाज में जागरूक बन सके। आपको बता दें घरेलु खाली सिलेंडर का वजन 15.3 किलोग्राम होता है। जब भी आप सिलेंडर लेते हैं तो 14.2 किलोग्राम रसोई गैस तथा 15.3 किलोग्राम खाली सिलेंडर के भार के साथ ही चेक कर लें। अब जब भी आप सिलेंडर लेते हैं तो इसका पूरा वजन 29.5 किलो होना चाहिए। इसमें खाली एवं भरे हुए गैस सिलेंडर का भार रहता है।
कम वजन होने पर शिकायत कैसे करें?
यदि आपके गैस सिलेंडर का वजन +/-150 ग्रामं है, तो आप इसे लेने से साफ़ इंकार कर दें तथा ग्राहक सेना प्रकोष्ठ से कॉन्टेक्ट कर सकते हैं। अथवा आप टोल फ्री नंबर 1800-2333-555 पर कॉल करके शिकायत कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप गैस कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट अथवा अपनी गैस एजेंसी पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके बाद आपको आपका मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
कैसे ले गैस कनेक्शन?
यदि आप नया गैस कनेक्शन अथवा पहली बार गैस कनेक्शन ले रहें हैं तो आप देश के किसी भी शहर अथवा गांव में गैस कनेक्शन ले सकते हैं। इसके लिए आपको स्थाई प्रमाण पत्र दिखाने की जरुरत नहीं है। अब आप केवल एक ही आईडी प्रूफ दिखाकर LPG गैस सिलेंडर देख सकते हैं। यह सब कार्य पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा संभव हो पाया है कि आप आसानी से गैस कनेक्शन ले सकते हैं।