गैस कनेक्शन से जुड़े हुए इन 3 नियमों के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए

By My Gas Connection

आज के दौर में, लगभग हर घर में LPG गैस का इस्तेमाल होता है। इसका कारण है कि यह गैस हमें कई सुविधाएँ देती है जैसे कि खाना बनाना, हीटिंग, गर्म पानी आदि। अगर आपके पास LPG गैस कनेक्शन नहीं है, तो गैस सिलेंडर रिफिल कराने में मुश्किल हो सकती है। साथ ही, LPG गैस का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए।

इसके लिए कुछ नियम होते हैं जिनके बारे में सरकार लोगों को जागरूक करती रहती है। समय-समय पर सरकार इन नियमों में बदलाव भी करती है ताकि उपयोगकर्ताओं को अधिक परेशानी न हो और वे सुरक्षित तरीके से गैस का उपयोग कर सकें। लेकिन, क्या आप LPG कनेक्शन से जुड़े इन तीन महत्वपूर्ण नियमों के बारे में जानते हैं?

गैस कनेक्शन से जुड़े हुए इन 3 नियमों के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए
गैस कनेक्शन से जुड़े हुए 3 नियम

क्या है गैस कनेक्शन से जुड़े हुए 3 नियम

जैसा की आप सभी जानते होंगे की LPG गैस एक ज्वलनशील गैस है। जिसका उपयोग करने के लिए हमें कुछ सावधानियों को ध्यान में रखना चाहिए। अगर हम सावधानियां नहीं बरतेंगे तो इससे कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। आप सभी को यह भी बता दे की गैस कनेक्शन के साथ कुछ नियम भी होते है। जिनका हमें पालन करना आवश्यक होता है। तो क्या आप यह जानते है की वह नियम क्या है?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

1. रेगुलेटर से सम्बंधित नियम

तीन मुख्य नियमों में से एक नियम सिलेंडर के रेगुलेटर से जुड़ा हुआ नियम है। आप सभी को यह बता दे की अगर आपके गैस का रेगुलेटर ख़राब हो चूका है। तो उसके लिए आपको चिंता करने की कोई भी आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आप अपने गैस सिलेंडर का रेगुलेटर अपनी गैस एजेंसी से फ्री में बदलवा सकते है। लेकिन ऐसा करने के लिए आपके पास एजेंसी का सब्सक्रिप्शन वाउचर होना आवश्यक है। तब ही आप रेगुलेटर फ्री में बदलवा सकेंगे। ऐसा करने के लिए आपको अपने रेगुलेटर को लेकर अपनी गैस एजेंसी में जाना होगा। उसके बाद आपके सब्सक्रिप्शन वाउचर में दिए गए नंबर को रेगुलेटर के नंबर से मैच किया जायेगा।

अगर उन दोनों का नंबर एक दूसरे से मैच होता है। तो उसके बाद आपका रेगुलेटर बदल दिया जाएगा। जिसके लिए आपसे कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। आप सभी को यह बतादे की एक रेगुलेटर की लाइफटाइम वारंटी होती है। रेगुलेटर के मैन्युफैक्चरिंग प्रॉब्लम होने पर रेगुलेटर को निशुल्क बदलकर दिया जाता है। लेकिन अगर रेगुलेटर में मैन्युफैक्चरिंग प्रॉब्लम नहीं है और उसमें कोई अन्य प्रॉब्लम है। तो उसको बदलवाने के लिए आपको शुल्क देना होगा।

2. हर LPG उपभोक्ता का होता है 50 लाख का इंश्योरेंस

जी हाँ दोस्तों क्या आप को यह पता है की हर LPG उपभोक्ता को 50 लाख का इंश्योरेंस मिलता है। लेकिन क्या आप यह जानते है की इस इंश्योरेंस को आप कब क्लेम कर सकते है ? तो आप सभी को यह बता दे की इस इंश्योरेंस को आप केवल तब ही क्लेम कर सकते है। जब आपके घर में सिलेंडर के कारण कोई बड़ा हादसा होता है। तब ही आप उसको क्लेम कर सकते है। आपको यह भी बता दे की अगर उस हादसे में आपके परिवार के सदस्य की मृत्यु हो जाती है। तो आपको उसके लिए 50 लाख के इंश्योरेंस का क्लेम दिया जायेगा। अगर उस हादसे में आपके किसी सदस्य की मृत्यु नहीं हुई है। तो फिर आपको उसके लिए 40 लाख के इंश्योरेंस का क्लेम दिया जायेगा।

3. डिलिवरी चार्ज से जुड़ा नियम 

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इसका तीसरा सबसे महत्वपूर्ण नियम इसके डिलीवरी से सम्बंधित है। आप सभी जानते है की LPG गैस सिलेंडर हमें घर पर ही प्राप्त होता है। उसके लिए की आवश्यकता नहीं होती है। तो उस सिलेंडर के डिलीवरी के चार्जेज सिलेंडर की कीमत में ही जुड़े हुए होते है। अगर आप सिलेंडर लेने के लिए खुद से एजेंसी जाते है। तो ऐसे में आप उनसे डिलीवरी के चार्जेज को हटाने के लिए कह सकते है। अगर आप सिलेंडर खुद लेने जाते है तो आप उनको सिलेंडर की कीमत पर 19 रुपये 50 पैसे घटाने के लिए बोल सकते है। आपको उस राशि को वापस करने से कोई भी मना नहीं कर सकता है। क्योंकि सभी कंपनियों के सिलेंडर के लिए यह राशि तय होती है। 

Related Articles

हमारे Whatsaap चैनल से जुड़ें